{"_id":"596612234f1c1b1a1d8b4611","slug":"asaram-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम बोले, मेरे साथ हो रहा आतंकवादी जैसा बरताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम बोले, मेरे साथ हो रहा आतंकवादी जैसा बरताव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आसाराम ने आज कोर्ट के बाहर कहा कि पुलिस तो मेरे साथ ऐसा बरताव कर रही है मानो मैं कोई आतंकवादी हूं।
आसाराम ने कहा कि लम्बे रास्तों से घुमाकर और छिपाकर पुलिस मुझे कोर्ट लेकर पहुंची है। जोधपुर में अनुसूचित जाति—जनजाति अदालत मे आज सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में आसाराम समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। गुरु पूर्णिमा के चलते हजारों समर्थक जोधपुर पहुंचे हुए थे। ऐसे में आज पुलिस ने हरसंभव प्रयास किया कि आसाराम समर्थकों का जमावड़ा ना रहे। यहां तक कि आज पुलिस जीप में आसाराम को लेकर पहुंची और समर्थकों को गुमराह करने के लिए साथ में खाली वैन भी चलती रही। इसी दौरान पुलिस से दो कदम आगे समर्थकों को इसकी पहले ही भनक लग गई थी। इसके चलते कोर्ट में वे पहले से ही जमा हो गए। कोर्ट परिसर में समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस ने भी जमकर डंड़े फटकारे।
आज मामले में दो गवाह अंग्रेज सिंह और सुरेश शर्मा को आना था, लेकिन दोनों ही पेश नहीं हुए हैं। अब मामले में कल आगे की सुनवाई होगी।