{"_id":"5961bf974f1c1b0f738b4615","slug":"adm-scold-a-junior-engineer-over-potholes-in-alwar-district-in-this-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने जेईएन से कहा 'पैंट उतारकर तुमको भी इसी गड्ढे में डाल देंगे लोग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने जेईएन से कहा 'पैंट उतारकर तुमको भी इसी गड्ढे में डाल देंगे लोग'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की क्लास लेते एडीएम राकेश गढ़वाल
- फोटो : amar ujala
शहर में जगह जगह खुदे गड्ढों और सफाई व्यवस्था को लेकर एडीएम ने एक जूनियर इंजीनियर को खरी खोटी सुना दी। यहां अलवर जिले के वार्डों में सफाई व्यवस्था और अव्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राकेश कुमार गढ़वाल शहर के धोबी घंटा स्थित कॉलोनी में पहुंचे। जहां उन्होनें अव्यवस्थाओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
इस दौरान ही पीएईडी विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एडीएम ने डांट पिलाते हुए कहा कि 'यदि इसी तरह शहर में जगह जगह गड्ढे खुदे रहे तो एक दिन लोग तुम्हारी पैंट उतारकर तुम्हें इसी गड्ढे में डाल देंगे।'

Trending Videos
ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश
डेमो इमेज
एडीएम को निरीक्षण के दौरान कई जगह खुले गड्ढे और टूटी सड़कें मिली जिस पर उन्होनें मौके पर मौजूद अधिकारियों को लताड़ लगाई और तुरंत प्रभाव से JCB बुलाकर मौके पर सफाई के अलावा कचरे के ढेर को भी उठवाया।
इस दौरान शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सामरिया सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम ने कहा कि यदि इसी तरह की अव्यवस्थाएं शहर में देखी गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय लोगों व पार्षदों को भी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के कहा।