{"_id":"5932963a4f1c1bac0dbdd5dc","slug":"acb-traps-patwari-who-asked-for-rs-15000-bribe-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"15000 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15000 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी ट्रैप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
bribe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम न्याय आपके द्वार में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आने लगी है। बीकानेर में एसीबी ने शनिवार को एक पटवारी को राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का इंद्राज करने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामला बीकानेर के दियातरा क्षेत्र का है जहां बजरंग विश्नोई नामक परिवादी ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जीजा बालूराम कुमावत की जमीन के एक टुकड़े का नामांतरण करवाने की एवज में उपनिवेशन पटवारी मनीष शर्मा ने 15000 रुपए की मांग की थी। उन्होनें 10,000 रुपए तो मौके पर दे दिए, लेकिन पटवारी ने इसके बाद भी नामांतरण रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया।
पटवारी मनीष शर्मा ने उनसे इस काम के लिए 5000 रुपए की अतिरिक्त राशि मांगी जिसके बाद एसीबी ने अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रजनीश पूनियां के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सतवीर मीणा ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एसीबी ने मनीष कुमार और सह आरोपी कमाल खान को रिश्वत की राशि के साथ गडियाला गांव से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की राशि पटवारी मनीष का साथ देने वाले सह आरोपी कमाल खान के कुर्ते की जेब से प्राप्त हुई है।