फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a video viral on social media, where minister and mla express his views on cbi probe

मंत्री और विधायकों की सीबीआई जांच पर बातचीत, कहा सब मरेंगे, वीडियो वायरल

Thu, 20 Jul 2017 10:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
a video viral on social media, where minister and mla express his views on cbi probe
वीडियो में मंत्री
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के जांच के लिए सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा करेगी। इस मामले में सरकार के कद्दावर मंत्रियों और विधायकों की बातचीत का एक वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



इसमें सरकार के प्रमुख मंत्री कहते हुए दिख रहें है कि सीबीआई जांच एक पेंडोरा है और अब यह सब मरेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि वे राजपूत समाज के नेताओं के लिए यह कह रहें है, यहां अपने ही मंत्रिमण्डल के किसी साथी की ओर उनका ईशारा है।
विज्ञापन



इस वीडियो में राजपूत समाज से ही सबंध रखने वाले मंत्री और विधायक ज्यादा दिख रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सिपेहसलार और राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के अतिरिक्त अन्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, राजपाल सिंह शेखावत व विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने की मंशा क्या है

a video viral on social media, where minister and mla express his views on cbi probe
मंत्री और विधायक
इसके अतिरिक्त कुछ विधायक भी इस वीडियो में हैं। वीडियो में राजेन्द्र सिंह राठौड़ कह रहे हैं यदि हम सीबीआई जांच की मांग नहीं मानते, तो बात फिर अटक जाती है।


जबकि राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ​के सम्बंध में वीडियो में कहा जा रहा है कि उसकी गिरफ्तार तो होने दो। गौरतलब है ​कि आनंदपाल एनकाउंटर के बाद राजपूत व रावणा राजपूत समाज की ओर से एक संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया था।


जिसकी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग ​के अतिरिक्त छह मांगें और थीं। इन सभी मांगों को सरकार ने हाल ही मान लिया है। अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि मंत्री और विधायकों की निजी बातचीत का वीडियो किसने बनाया और वायरल करने के पी​छे उसकी मंशा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed