{"_id":"5933a43c4f1c1be327bdc086","slug":"a-suspicious-balloon-found-in-bikaner-with-encoded-chip","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर:चिप लगा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर:चिप लगा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर के भाडेरा क्षेत्र में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। यह गुब्बारा बीकानेर के 7BHD भाडेरा गांव के खेतों में मिला जिसमें एक चिप लगी हुई है। गुब्बारे में लगी चिप पर एक कोड अंकित है जिसमें D-16111001 नम्बर लिखा हुआ है।
सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और गुब्बारे में लगे यंत्र की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले ग्रामीणों ने इस गुब्बारे को हवा में उड़ते हुए भी देखा था। इस संदिग्ध गुब्बारे की जांच में पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर ये कहां से उड़कर इस क्षेत्र में आया और इसपर अंकित कोड को भी डीकोड करने के प्रयास जारी हैं।
गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान सीमा पर इससे पहले भी कई संदिग्ध गुब्बारे पाकिस्तान की ओर से उड़कर भारतीय सीमा में दाखिल होते रहे हैं। हालांकि बाद में जांच करने पर उन गुब्बारों में कुछ भी नहीं मिला था। मगर सुरक्षा एजेंसियां ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर जासूसी किए जाने की आशंका के चलते हमेशा नजर बना रखती हैं।