{"_id":"5928f4e64f1c1bd44a535c6c","slug":"a-kidney-racket-burst-by-crime-branch-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर के युवक के कारण दिल्ली के किडनी रैकेट का भांडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर के युवक के कारण दिल्ली के किडनी रैकेट का भांडाफोड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 10:29 AM IST
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपए लेकर किडनी बेचने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा सीकर के एक युवक के कारण हुआ। युवक से मिली जानकार के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सीकर के रहने वाले जयदीप को इंटरनेट से इस रैकेट के बारें में जानकारी मिली। इसके बाद उसने इस रैकेट के सदस्यों से सम्पर्क किया। जिसके बाद उसे दिल्ली बुलाया गया और उसके रहने का इंतजाम किया गया। जयदीप के अनुसार उसे किडनी के बदले चार लाख रुपए देने का सौदा तय हुआ। उसकी किडनी आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति को दी जानी थी। उसने बताया कि 40 दिन बाद उसका आॅपरेशन दिल्ली के बत्रा अस्पताल में होना था। मामले की पूरी जानकारी उसने दिल्ली क्राइम ब्रांच को दी।
क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए इस रैकेट के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जयदीप का कहना है कि जहां उसे रखा गया था वहां और भी किडनी डॉनर थे। इन सभी की देखभाल एक महिला करती थी।