फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A audio viral on social media about gangster anandpal

गैंगस्टर का बनेगा मंदिर! सरकार के मंत्री बोले यह आस्था का विषय

Sat, 08 Jul 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
A audio viral on social media about gangster anandpal
आनंदपाल सिंह।
गैंगस्टर आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार को लेकर अभी भी सरकार व राजपूत समाज में कोई सहमति नहीं बन सकी है। लेकिन राजपूत समाज के युवाओं के लिए गैंगस्टर आनंदपाल हीरो बन चुका है।
विज्ञापन



एक ओर तो क्षेत्रीय भाषा में आनंदपाल को गानों के माध्यम से हीरो बताया जा रहा है वहीं दूसरी और कुछ लोग उसे भगवान बनाने में जुट गए है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजपूत समाज से सबंध रखने वाले कथित साधु कल्याण सिंह आनंदपाल के मंदिर की बात कर रहें है।
विज्ञापन



हद तो तब हो गई जब राजस्थान के देवस्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवां ने गैंगस्टर आनंदपाल का मंदिर बनाए जाने वाले सवाल पर कह दिया कि यह लोगों की आस्था का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सका है अंतिम संस्कार

A audio viral on social media about gangster anandpal
आनंदपाल सिंह।

दरअसल प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुनवाई के दौरान रिणवां ने कहा कि पितरों के भी मंदिर बनते है, सबकी अपनी-अपनी आस्था है, मंदिर बनाने वाले को कौन रोक सकता है।

लेकिन मंत्री रिणवां शायद यह भूल गए है कि गैंगस्टर आनंदपाल पांच लाख का ईनामी था। उस पर हत्या, फिरौती और अपहरण के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद से ही राजपूत समाज व आनंदपाल के परिजन मामले की जांच सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।


जिसके चलते आनंदपाल का शव सांवराद में उसके घर में डीप फ्रीज में रखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed