राजस्थान: 1 से 5 की कक्षा के विद्यार्थियों किया जाएगा प्रमोट, 9 से 11 की होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राजस्थान सरकार स्थानीय परीक्षाओं पर निर्णय लिया है।
सरकार के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्माईल-1, स्माईल-2 और 'आओ घर से सीखें' कार्यक्रम के तहत किए गए आकलन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।
राजस्थान सरकार कक्षा 6 एवं 7 की परीक्षा 15-22 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर करवाएगी। कक्षा 9,11 की परीक्षा 6-22 अप्रैल तक जिला स्तर पर कराएगी। कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड के आधार पर आयोजित होगी।
विज्ञापन विज्ञापन
कक्षा 6,7,9 व 11 का परिणाम 30 अप्रैल को आएगा। आगे की कक्षाओं में प्रवेश 1 मई से शरू होगा। https://t.co/5WlxgmHgrU— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
राजस्थान सरकार की कक्षा छह और सात की परीक्षा 15 से 22 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर कराने की योजना है। साथ ही 9 और 11 की परीक्षा 6 से 22 अप्रैल तक जिला स्तर पर कराएगी।
कक्षा 8 की परीक्षा बोर्ड के आधार पर आयोजित की जाएगी। इसके अभी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। कक्षा 6,7,9 व 11 का रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा। आगे की कक्षाओं में प्रवेश 1 मई से शरू होगा।
जिन स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा, जीवन कौशल, अन्य विषय संचालित हैं उनकी परीक्षाएं 20 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके परिणाम भी जल्दी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।