फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आज दी जाएगी अंतिम विदाई; उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश का यलो अलर्ट

Sat, 28 Dec 2024 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और भीड़-भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई, जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ गई। दिल्ली में बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और दृश्यता कम हो गई। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश व ठंड के चलते गाजियाबाद में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं की 3 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने स्थिति साफ की है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाएगी। इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया है कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। हालांकि इसमें कुछ वक्त लगेगा। गृहमंत्रालय ने कहा है कि स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करना होगा और उसे जगह आवंटित करनी होगी। इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं की जा सकती हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आज दी जाएगी अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और भीड़-भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : Self

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश का यलो अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई, जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ गई। दिल्ली में बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और दृश्यता कम हो गई। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश व ठंड के चलते गाजियाबाद में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं की 3 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

Manmohan Singh Memorial: दिल्ली में स्मारक के लिए जगह होगी आवंटित
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने स्थिति साफ की है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाएगी। इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया है कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। हालांकि इसमें कुछ वक्त लगेगा। गृहमंत्रालय ने कहा है कि स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करना होगा और उसे जगह आवंटित करनी होगी। इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं की जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh : ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का 7वां महाकुंभ आज से
देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ आज से देहरादून में होने जा रहा है। अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से ज्योतिष महाकुंभ का यह सातवां सीजन है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे। दूसरे दिन इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

 जिनकी चुप्पी भी बोलती थी... पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़े अनसुने किस्से
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो बेहद मजबूती से। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। हालात कैसे भी विषम हों, हालात कितने भी विकट हों, वे चुपचाप हल निकाल लेते थे। 1991 में देश आर्थिक संकटों से घिरा तो भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया के निवेशकों के लिए खोलकर आर्थिक क्रांति ला दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

IND vs AUS Live Score: 221 पर भारत को सातवां झटका, जडेजा भी आउट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाकुंभ 2025: 'सारथी' बनेगा श्रद्धालुओं के लिए मददगार
जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे। जैसे- महाकुंभ का महत्व क्या है, वहां कैसे पहुंचा जा सकता है, पहुंचने के साधन क्या हैं, क्या टूर ऑपरेटरों से कोई मदद मिल सकती है, वहां जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, वहां ठहरने की क्या व्यवस्थाएं होंगी...। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए आप अलग-अलग खबरें ढूंढने का प्रयास करेंगे या गूगल का सहारा लेंगे। इसमें आपका बहुत सारा वक्त जाएगा। आपके सवालों के जवाब को आसानी से महज एक क्लिक में आप तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने एक पहल की है। इसका नाम है- सारथी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
अमरोहा पहुंचे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

Sambhal : सांसद बर्क और उनके पिता को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी
सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के घर पर केयर टेकर के रूप में काम करने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि दूसरे समुदाय का यह युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास कर चुका है, वही अब धमकी देकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

Russia-Ukraine: स्लोवाकिया के शांति प्रस्ताव के साथ रूस
दो साल से ज्यादा समय से चर रहे रूस-यूक्रेन जंग को समाप्त करने को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा दावा सामने आया है। जहां उन्होंने गुरुवार को कहा कि रूस-यूक्रेन के साथ शांति वार्ता आयोजित करने के लिए स्लोवाकियाई के प्रस्ताव के लिए तैयार है, ताकि लंबे समय से दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त किया जा सके। पुतिन ने कहा कि रूस इस युद्ध को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
ट्रेन के नीचे छिपा युवक। - फोटो : अमर उजाला

Railway: ट्रेन की बोगी के नीचे लगी ट्रॉली में 250 किमी की यात्रा करने का दावा फर्जी
दानापुर एक्सप्रेस की बोगी के नीचे लगी ट्रॉली में छिपकर एक व्यक्ति द्वारा इटारसी से जबलपुर तक 250 किलोमीटर की यात्रा करने के दावे को रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने कहा कि ये रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2024 Updates On Amar Ujala
बठिंडा में बस हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद

पंजाब में हादसा: प्राइवेट बस नाले में गिरी, आठ की मौत, 35 लोग घायल
पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनयंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं, करीब 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed