{"_id":"6af87d8f9deef21f8c0d9f6a","slug":"air-india-flights-to-us-operated-as-scheduled-without-significant-delays-says-airline-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमेरिका में 2500 से अधिक उड़ानें रद्द': एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर नहीं पड़ा असर; सभी समय पर कैसे पहुंचीं?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अमेरिका में 2500 से अधिक उड़ानें रद्द': एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर नहीं पड़ा असर; सभी समय पर कैसे पहुंचीं?
Sat, 14 Nov 2026 08:56 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:56 PM IST
सार
अमेरिका में ढाई हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। सैकड़ों उड़ानों में देरी भी हुई। हालांकि, एअर इंडिया ने बताया कि अमेरिका आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें तय समय पर संचालित हुईं। आखिर ऐसी नौबत आई क्यों? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
अमेरिका में शनिवार को हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं। सैकड़ों उड़ानों में देरी भी हुई। इसकी वजह क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार संबंधी परेशानी रही। इस बीच, एअर इंडिया ने कहा कि अमेरिका आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें तय समय के अनुसार संचालित हुईं। इनमें कोई बड़ी देरी नहीं हुई।
एयरलाइन ने एक बयान में यह भी बताया कि न्यूयॉर्क, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उसकी सभी उड़ानें शनिवार सुबह समय पर पहुंचीं।
अमेरिका में उड़ानें क्यों रोकनी पड़ीं?
यह बयान अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से देशभर में उड़ानें रोकने के बाद आया है। एफएए ने शुक्रवार दोपहर क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार संबंधी परेशानी के कारण देशभर में सभी उड़ानों को रोक दिया था।
ये भी पढ़ें: '16 साल में बच्चे हो रहे ज्यादा समझदार': हाईकोर्ट ने किशोरों के लिए कानून में बदलाव का दिया सुझाव; क्या कहा?
विज्ञापन
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में 2,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इसके अलावा, सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। एफएए के नोटिस में बताया गया कि असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण उड़ानों को रोकने का फैसला लिया गया था।
एअर इंडिया ने अपने बयान में क्या कहा?
एअर इंडिया ने कहा, अमेरिका में कल रात से देशव्यापी उड़ान रोक लागू होने के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके बावजूद अमेरिका आने-जाने वाली हमारी सभी उड़ानें बिना किसी बड़ी देरी के तय समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। एयरलाइन ने आगे बताया कि न्यूयॉर्क, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को के इन तीनों हवाई अड्डों से उसकी उड़ानें भी बिना किसी बड़ी देरी के समय पर रवाना हुईं।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया एक पूर्ण सेवा वाली विमानन कंपनी है। यह अमेरिका आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं संचालित करने वाली भारत की एकमात्र घरेलू एयरलाइन है।