फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh memorial in national capital Updates Union Govt to build says sources Congress politics

Manmohan Singh Memorial: दिल्ली में स्मारक के लिए जगह होगी आवंटित; गृह मंत्री बोले- हमने पहले ही जानकारी दी

Sat, 28 Dec 2024 07:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Dec 2024 07:27 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने का फैसला किया। गृहमंत्री अमित शाह ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पीएम के परिजनों को सूचित किया है। कांग्रेस के आरोपों के बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले में बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
Manmohan Singh memorial in national capital Updates Union Govt to build says sources Congress politics
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने स्थिति साफ की है। गृह मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाएगी। इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया है कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। हालांकि इसमें कुछ वक्त लगेगा। गृहमंत्रालय ने कहा है कि स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करना होगा और उसे जगह आवंटित करनी होगी। इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं की जा सकती हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले सरकारी सूत्रों ने कहा था कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। सूत्रों ने बताया था कि सरकार ने मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के बारे में कांग्रेस को सूचित किया गया है। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि स्मारक के लिए उचित स्थान चुनने में कुछ दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन


2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए सरकार की अगुवाई की थी और जिनका आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को उनका निधन हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या आरोप लगाया
कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उपयुक्त स्थान का चयन न करके जानबूझकर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान किया गया।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान
कांग्रेस ने यह आरोप तब लगाया, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 11.45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को निगमबोध घाट पर होगा। इस दौरान उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed