फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Ministry termed claim of person traveling 250 km in trolley placed under train bogie as misleading

Railway: ट्रेन की बोगी के नीचे लगी ट्रॉली में 250 किमी की यात्रा करने का दावा फर्जी, रेलवे ने बताई सच्चाई

Sat, 28 Dec 2024 01:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 01:05 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को उन दावों को फर्जी और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया कि एक व्यक्ति ने ट्रेन की बोगी के नीचे लगी ट्रॉली में छिपकर इटारसी से जबलपुर तक 250 किलोमीटर की यात्रा की। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसी के लिए भी चलती ट्रेन के व्हीलसेट पर छिपना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना इसे भ्रामक दावे के साथ वायरल किया गया। 

विज्ञापन
Railway Ministry termed claim of person traveling 250 km in trolley placed under train bogie as misleading
ट्रेन के नीचे छिपा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर एक्सप्रेस की बोगी के नीचे लगी ट्रॉली में छिपकर एक व्यक्ति द्वारा इटारसी से जबलपुर तक 250 किलोमीटर की यात्रा करने के दावे को रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने कहा कि ये रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन है। 

विज्ञापन


दिलीप कुमार ने कहा कि किसी ने खड़ी ट्रेन के व्हील एक्सल से बाहर आ रहे व्यक्ति का वीडियो शूट किया और इसे भ्रामक दावे के साथ प्रसारित किया कि व्यक्ति के पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसको व्हीलसेट के पास छिपना पड़ा। 
विज्ञापन


वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना वायरल करने का आरोप
कुमार ने कहा कि जब ट्रेन नहीं चल रही थी तो व्यक्ति व्हील एक्सल के पास छिपा हुआ था। किसी के लिए भी चलती ट्रेन के व्हीलसेट पर छिपना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार संगठनों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की रोलिंग जांच के दौरान कर्मचारियों को दिखा था व्यक्ति
बता दें कि दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी से चलकर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन पर कैरिज एंड वैगन विभाग (एसीएंडडब्ल्यू) के कर्मचारियों ने ट्रेन की रोलिंग जांच के दौरान एक व्यक्ति को बोगी के नीचे ट्रॉली में छिपा हुआ देखा। कर्मचारी आउटर पर कोचों के अंडर गियर की जांच कर रहे थे, तभी एस-4 कोच के नीचे लगी ट्रॉली में छिपे व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत ट्रेन को रुकवाया और उस व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना के बाद युवक ने बताया कि वह इटारसी से ट्रॉली में छिपकर आया है। रेलवे प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed