फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert for Rain and Snowfall in Many Areas of India Mausam News in Hindi

Weather Today: कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने भी मैदानों में बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 28 Dec 2024 04:34 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Dec 2024 04:34 AM IST
सार

Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है। राज्य के लाहौल स्पीति-चांबा समेत छह जिलों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 दिसंबर को उत्तराखंड व हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिन में भारी ठंड पड़ने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today: IMD Yellow Alert for Rain and Snowfall in Many Areas of India Mausam News in Hindi
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को इस सर्दी की पहली झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई, जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ गई। दिल्ली में बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और दृश्यता कम हो गई। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश व ठंड के चलते गाजियाबाद में स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं की 3 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी।

विज्ञापन

आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर को गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश , विदर्भ, महाराष्ट्र, में भी गरज-बरस के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा,कुछ इलाकों में बिजली गिरने और 30-5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार तड़के बारिश शुरू हुई, जो शाम तक रुक-रुक कर होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम के मिजाज में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई और चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

विज्ञापन

दिल्ली में 27 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 27 साल बाद दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक 42.8 मिमी बारिश हुई।  इससे पहले 1997 में दिसंबर में एक दिन में 71.8 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, दिन का तापमान भी 9.5 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री पर आ गया, जो दिसंबर में पांच वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान है।

शीतलहर-बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है। राज्य के लाहौल स्पीति-चांबा समेत छह जिलों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 दिसंबर को उत्तराखंड व हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दिन में भारी ठंड पड़ने की संभावना है।

किश्तवाड़ में तीन की मौत, सात उड़ानें रद्द, परीक्षाएं टलीं
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वाहन फिसलकर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बर्फबारी के चलते सात उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कश्मीर विश्वविद्यालय की शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

 

दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियां हटीं
मौसम के बदले मिजाज के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण में कमी आई है। इसको देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण (ग्रेप 3) की सख्त पाबंदियों को हटा लिया गया है, लेकिन ग्रेप 1 और 2 की पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली में शुक्रवार शाम 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed