फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh 2025: Sarathi will be helpful for the devotees, make Kumbh experience more convenient

महाकुंभ 2025: 'सारथी' बन रहा श्रद्धालुओं के लिए मददगार, कुंभ के अनुभव को अमर उजाला के साथ बनाएं और सुविधाजनक

Mon, 13 Jan 2025 10:31 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'सारथी' को एक तकनीकी समाधान के रूप में विकसित किया गया है। अगर आप महाकुंभ 2025 में आ रहे हैं, तो अमर उजाला के 'सारथी' से जुड़ें और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025: Sarathi will be helpful for the devotees, make Kumbh experience more convenient
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रयागराज में आज से शुरू हुए महाकुंभ को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे। जैसे- महाकुंभ का महत्व क्या है, वहां कैसे पहुंचा जा सकता है, पहुंचने के साधन क्या हैं, क्या टूर ऑपरेटरों से कोई मदद मिल सकती है, वहां जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, वहां ठहरने की क्या व्यवस्थाएं होंगी...। इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए आप अलग-अलग खबरें ढूंढने का प्रयास करेंगे या गूगल का सहारा लेंगे। इसमें आपका बहुत सारा वक्त जाएगा। आपके सवालों के जवाब को आसानी से महज एक क्लिक में आप तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला ने एक पहल की है। इसका नाम है- सारथी।
विज्ञापन


'सारथी' असल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चलने वाला चैट बॉट है। यह विशेष बॉट श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेगा और हर कदम पर उनकी मदद करेगा। चाहे गंगा स्नान के लिए मार्ग की जानकारी चाहिए हो या ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानना हो या कौन सा अखाड़ा कहां है, यह जानना हो, 'सारथी' हर सवाल का जवाब देगा। अगर आप किसी स्थान पर अटक जाएं या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो यह बॉट आपकी सहायता के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन

 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'सारथी' को एक तकनीकी समाधान के रूप में विकसित किया गया है। अगर आप महाकुंभ 2025 में आ रहे हैं, तो अमर उजाला के 'सारथी' से जुड़ें और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं।

'सारथी' का कैसे इस्तेमाल करें
- इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.jeevanjali.com/chatbot-mahakumbh
- लिंक पर क्लिक करने के बाद हिंदी या अंग्रेजी के रूप में अपनी पसंद की भाषा चुनें।
- भाषा चुनने के बाद 'सारथी' आपको एक संदेश के साथ कुछ लिंक्स देगा। आप जो जानकारी चाहते हैं, उससे संबंधित लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप चैट बॉक्स में टाइप करके अपना अलग सवाल भी पूछ सकते हैं। 
- 'सारथी' चैट बॉट आपको विश्वसनीय स्रोतों से जुटाई जानकारी आसान शब्दों में और सुगम तरीके से उपलब्ध कराएगा।

महाकुंभ से पहले होता रहेगा अपडेट
महाकुंभ की शुरुआत का समय जैसे-जैसे नजदीक आएगा, 'सारथी' खुद को नई जानकारी के साथ अपडेट करता रहेगा ताकि आप तक आपके द्वारा चाही गई जानकारी सटीक और सही तरीके से पहुंच सके। महाकुंभ के भव्य समागम का हिस्सा बनने के लिए आप प्रयागराज जा रहे हैं तो 'सारथी' पर आपको आने वाले दिनों में और भी फीचर्स मिलेंगे। इसके लिए अमर उजाला और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी हमारी वेबसाइट जीवांजलि से जुड़े रहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed