फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: संगम से आज प्रदेश को तोहफा देंगे सीएम योगी; अमेरिका में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई

Wed, 22 Jan 2025 07:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रयागराज महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश को सौगात देने वाली कई योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी त्रिवेणी संगम की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। बैठक में सभी 54 मंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक 12 बजे शुरू होगी। उधर, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद आज चार देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई। इसमें भारत से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शामिल हुए। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। जापान की तरफ से ताकेशी इवाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, दिल्ली विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी 150 बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इन 150 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने 162 जगहों पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी की स्थिति में अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस 24 घंटे तैनात रहती हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हर वाहन को चेकिंग करने के बाद के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

संगम से आज प्रदेश को तोहफा देंगे सीएम योगी, बाद में कैबिनेट के साथ पावन स्नान
प्रयागराज महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम योगी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश को सौगात देने वाली कई योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ सीएम योगी त्रिवेणी संगम की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। बैठक में सभी 54 मंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक 12 बजे शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जापान, भारत, अमेरिका और जापानी मंत्री (बाएं से दाहिने) - फोटो : एएनआई

QUAD Meeting: ट्रंप की शपथ के बाद चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद आज चार देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई। इसमें भारत से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शामिल हुए। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। जापान की तरफ से ताकेशी इवाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। रिपब्लिकन खेमे के नेता ट्रंप के पदभार संभालने के बाद हो रही इस बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि ट्रंप कई बड़े फैसले कर चुके हैं और आने वाले दिनों में कई अहम फैसलों के संकेत भी दे चुके हैं। इस बैठक से उनके कार्यकाल में विदेश नीति के संकेत भी मिल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली के 150 बॉर्डर सील - फोटो : अमर उजाला

Delhi Assembly Election: दिल्ली के सभी 150 बॉर्डरों की सीमाएं सील
दिल्ली विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सभी 150 बॉर्डर को सील कर दिया गया है। इन 150 बॉर्डरों पर दिल्ली पुलिस ने 162 जगहों पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी की स्थिति में अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस 24 घंटे तैनात रहती हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हर वाहन को चेकिंग करने के बाद के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : ANI

आज दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा : छह साल में 21 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म
राजधानी में सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते चार दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। बीते छह साल में 21 जनवरी का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2019 के बाद सबसे अधिक है। उस दौरान इस दिन अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि, इसी दिन न्यूनतम तापमान भी सात साल में गर्म रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। उधर, 2019 में इसी दिन न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

 'बेटे के बिना नहीं रह सकती तो मर जाओ' ऐसा कहना सुसाइड के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक महिला का अपने बेटे की प्रेमिका से यह कहना कि अगर वह उसके बेटे के बिना नहीं रह सकती तो मर जाए, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला नहीं बनता। यह टिप्पणी करते हुए शीर्ष अदालत ने एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

Saif Ali Khan: सो रहे थे सुरक्षा गार्ड, दीवार फांदकर अंदर घुसा हमलावर
मंगलवार की रात मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के घर जाकर दोबारा क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इससे पहले कल भी पुलिस ने सैफ पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की मौजूदगी में क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। संभवतः अभिनेता की मौजूदगी में दोबारा सीन को रिक्रिएट किया गया हो। देर रात पुलिस को सैफ के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। बता दें कि 21 जनवरी को अभिनेता सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। दूसरी ओर इस मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में बंद रहेंगे शराब के ठेके - फोटो : ani

शराब के शौकीनों को बड़ा झटका: दिल्ली में बंद रहेंगे चार दिन मयखाने
दिल्ली सरकार ने राजधानी में 3 से 5 फरवरी तक मतदान के दिन और 8 फरवरी को परिणाम घोषित होने तक शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना में मतदान के दिन और मतगणना के दिन विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत ड्राई डे घोषित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानों, होटलों, रेस्तरां, क्लबों और शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठानों को किसी को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी: प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में भरे जाएंगे दस हजार पद
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) व प्रवक्ता के लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता में से समकक्ष शब्द हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2025 - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कल, कई जगह नो एंट्री
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को होगी। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने बचें। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोल चक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। रिहर्सल के चलते बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार को परेड के अंत तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर क्रॉस-ट्रैफिक भी नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- कनाडा ट्रंप की धमकी से झुकेगा नहीं
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका के दूसरे देशों के रिश्ते कैसे रहेंगे? यह बड़ा सवाल है। पड़ोसी राज्य कनाडा को अमेरिका का अंग बनाने जैसे बयान दे चुके ट्रंप को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका की तरफ से टैरिफ लगाने की धमकी पर पीएम ट्रूडो ने कहा है कि वे आर्थिक नुकसान उठाने को तैयार हैं। ट्रंप के शपथ ग्रहण से दो सप्ताह पहले 6 जनवरी को पीएम पद से इस्तीफा दे चुके ट्रूडो ने वादा किया है कि उनका देश बहुत मजबूती के साथ अमेरिका को जवाब देगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
दावोस में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

WEF Davos: 87% भारतीय सीईओ को देश की आर्थिक ताकत पर यकीन
भारत के हर 10 में से नौ सीईओ को देश की आर्थिक ताकत पर पूरा भरोसा है और वे आने वाले वर्षों में अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। पीडब्ल्यूसी की तरफ से जारी एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, देश की आर्थिक वृद्धि के प्रति आश्वस्त 87 फीसदी सीईओ अपना कामकाज बढ़ाने में मदद के लिए लगातार एआई प्रौद्योगिकी अपनाना जारी रखेंगे साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2025 Updates On Amar Ujala
जलवायु परिवर्तन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

जलवायु परिवर्तन: आठ राज्यों में 60 फीसदी कम बारिश, 13 में भारी कमी
जनवरी माह के दौरान अब तक देश के अधिकतर राज्यों में किसान पानी के लिए तरस रहे हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से देशभर में एक से 20 जनवरी तक बारिश में 60 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। आठ राज्य ऐसे हैं, जहां पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। वहीं, 13 राज्यों में भारी कमी दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed