फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   QUAD Meeting in USA Updates EAM Dr Jaishankar US State Secretary Marco Rubio Australia Japan news in Hindi

QUAD Meeting: ट्रंप की शपथ के बाद चार देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, भारत से जयशंकर, अमेरिका-जापान भी शामिल

Wed, 22 Jan 2025 03:19 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Jan 2025 03:19 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन चुके हैं। पहले ही दिन उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जिनका भारत समेत कई देशों पर असर हो सकता है। सत्ता बदलने के बाद एक अहम घटनाक्रम में क्वाड देशों (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।

विज्ञापन
QUAD Meeting in USA Updates EAM Dr Jaishankar US State Secretary Marco Rubio Australia Japan news in Hindi
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जापान, भारत, अमेरिका और जापानी मंत्री (बाएं से दाहिने) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद आज चार देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक हुई। इसमें भारत से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शामिल हुए। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए। जापान की तरफ से ताकेशी इवाया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला विदेश मंत्री पेनी वोंग ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। रिपब्लिकन खेमे के नेता ट्रंप के पदभार संभालने के बाद हो रही इस बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि ट्रंप कई बड़े फैसले कर चुके हैं और आने वाले दिनों में कई अहम फैसलों के संकेत भी दे चुके हैं। इस बैठक से उनके कार्यकाल में विदेश नीति के संकेत भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने जारी किया संयुक्त बयान
विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्वाड के मंच से संयुक्त बयान जारी किया गया। बयान के मुताबिक क्वाड में शामिल भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका बढ़ते खतरों के मद्देनजर क्षेत्रीय समुद्री, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ विश्वसनीय और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चारों देश आने वाले महीनों में क्वाड के काम को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं और भारत द्वारा आयोजित अगले क्वाड लीडर्स समिट की तैयारी के लिए नियमित रूप से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज वाशिंगटन डीसी में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और अमेरिका-भारत संबंधों को और गहरा करने के अवसरों सहित कई विषयों पर चर्चा की।

अनियमित प्रवास से संबंधित चिंताओं को दूर करने पर भी बात
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, दोनों देशों के बीच विशेष रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई। विदेश मंत्री रुबियो ने आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने और अनियमित प्रवास से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए भारत के साथ काम करने की ट्रंप प्रशासन की इच्छा पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed