फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Canada Ties PM Justin Trudeau says willing to inflict economic pain to get Trump back down

US Canada Ties: पीएम जस्टिन ट्रूडो बोले- कनाडा ट्रंप की धमकी से झुकेगा नहीं, टैरिफ पर आर्थिक नुकसान को तैयार

Wed, 22 Jan 2025 03:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 03:38 AM IST
सार

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद कनाडा के कार्यकारी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि ट्रंप को उनके फैसले से पीछे हटाने के लिए कनाडा आर्थिक नुकसान उठाने को तैयार है।

विज्ञापन
US Canada Ties PM Justin Trudeau says willing to inflict economic pain to get Trump back down
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका के दूसरे देशों के रिश्ते कैसे रहेंगे? यह बड़ा सवाल है। पड़ोसी राज्य कनाडा को अमेरिका का अंग बनाने जैसे बयान दे चुके ट्रंप को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका की तरफ से टैरिफ लगाने की धमकी पर पीएम ट्रूडो ने कहा है कि वे आर्थिक नुकसान उठाने को तैयार हैं। ट्रंप के शपथ ग्रहण से दो सप्ताह पहले 6 जनवरी को पीएम पद से इस्तीफा दे चुके ट्रूडो ने वादा किया है कि उनका देश बहुत मजबूती के साथ अमेरिका को जवाब देगा। 
विज्ञापन


क्यूबेक के मोंटेबेलो में मंगलवार को एक विशेष कैबिनेट बैठक के दौरान, ट्रूडो ने कहा कि वे ट्रंप के इस कदम से बेफिक्र हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ काम करते समय उन्हें काफी 'अनिश्चितता' की उम्मीद है। ट्रूडो ने आगे कहा कि ट्रंप एक कुशल वार्ताकार हैं और वे अपने वार्ता भागीदारों को थोड़ा असंतुलित रखने के लिए जो कुछ भी करते हैं, करेंगे। हालांकि, ट्रूडो ने यह भी स्पष्ट किया कि विदेश नीति के मामले में कनाडा भी अपने हितों की रक्षा और प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखने में सक्षम है। वह ट्रंप को टैरिफ के फैसले से पीछे हटाने के लिए अमेरिका को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए भी तैयार हैं। 
विज्ञापन


कनाडा का मुख्य लक्ष्य अमेरिकी टैरिफ से बचना
ट्रूडो ने आगे कहा कि कनाडा का मुख्य लक्ष्य प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ से बचना है और अमेरिका के साथ एक सकारात्मक संबंध को बढ़ावा देना है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कनाडा ट्रंप की धमकियों के सामने झुकने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कनाडाई प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता: ट्रूडो
ट्रंप के इस बयान के बावजूद कि उन्हें कनाडा से कुछ नहीं चाहिए, ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रंप अमेरिका की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा करने के लिए तेल, लकड़ी, स्टील, एल्यूमीनियम और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे कनाडाई प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता होगी। ट्रूडो ने कहा कि इससे कनाडा को कुछ लाभ मिलेगा। 

कनाडा व मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने का एलान
ट्रंप ने कनाडा व मेक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। यह एक फरवरी से लगाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि यह जरूरी है, क्योंकि इन देशों से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका आ रहे हैं। यही नहीं, ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी है कि अगर व्यापार के लिए अमेरिकी डॉलर की जगह कोई दूसरी मुद्रा लेकर आए, तो इन देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। 


ट्रंप ने ब्रिक्स को पहले भी दी थी चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अमेरिकी डॉलर की जगह कोई दूसरी मुद्रा लाने पर ट्रंप ने पहले भी चेतावनी दी थी। ट्रंप ने दिसंबर में कहा था कि हमें इन देशों से प्रतिबद्धता चाहिए कि वे न तो नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे, न ही शक्तिशाली अमेरिकी डॉलर की जगह किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे। दस देशों के समूह में भारत के अलावा रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और यूएई हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिसंबर में कहा था कि ब्रिक्स मुद्रा लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। भारत कभी भी डॉलर हटाने के पक्ष में नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed