आज दिल्ली-NCR में बरसेंगे बदरा : छह साल में 21 जनवरी का दिन रहा सबसे गर्म, देखें बीते नौ साल के आंकड़े
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान बीते नौ वर्ष में सबसे अधिक है। इस दौरान 8.5 डिग्री दर्ज किया है। जबकि 2017 में औसत न्यूनतम तापमान 8.7 रिकॉर्ड किया गया था।
विस्तार
राजधानी में सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते चार दिन से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। बीते छह साल में 21 जनवरी का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2019 के बाद सबसे अधिक है। उस दौरान इस दिन अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि, इसी दिन न्यूनतम तापमान भी सात साल में गर्म रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। उधर, 2019 में इसी दिन न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार तो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। तब अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री पहुंच गया था। अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में औसत न्यूनतम तापमान बीते नौ वर्ष में सबसे अधिक है। इस दौरान 8.5 डिग्री दर्ज किया है। जबकि 2017 में औसत न्यूनतम तापमान 8.7 रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान भी तीन साल में औसत से अधिक है। अभी तक जनवरी का औसत तापमान भी 19.5 डिग्री चल रहा है। जबकि 2023 में जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में जनवरी का महीना अब तक सामान्य से अधिक गर्म रहा है।
बुधवार को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। इससे तापमान फिर नीचे आएगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। विभाग ने बुधवार को बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में इस समय गर्म मौसम का मुख्य कारण मैदानों में किसी भी प्रकार का मौसमी बदलाव का नहीं होना है। बीते कुछ दिन से अच्छी धूप निकल रही है। साथ ही, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से हवाओं की गति धीमी हो गई है।
मंगलवार को निकली गुनगुनी धूप
उधर, मंगलवार को लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा, जोकि 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह सात बजे से आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह सात बजे के करीब दृश्यता 1000 मीटर रही।
वर्ष----------न्यूनतम तापमान
2017---------8.7 डिग्री सेल्सियस
2018---------7 डिग्री सेल्सियस
2019---------6.9 डिग्री सेल्सियस
2020---------8 डिग्री सेल्सियस
2021---------7 डिग्री सेल्सियस
2022---------8.2 डिग्री सेल्सियस
2023---------6.6 डिग्री सेल्सियस
2024---------6.5 डिग्री सेल्सियस
2025---------8.5 डिग्री सेल्सियस
(नोट: यह सभी आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक हैं)
2023---------19.7 डिग्री सेल्सियस
2024---------17.9 डिग्री सेल्सियस
2025---------19.5 डिग्री सेल्सियस
(नोट: यह सभी आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक हैं)
2019---------28.7 डिग्री सेल्सियस
2020---------16.1 डिग्री सेल्सियस
2021---------18.3 डिग्री सेल्सियस
2022---------19.6 डिग्री सेल्सियस
2023---------23.3 डिग्री सेल्सियस
2024---------15.8 डिग्री सेल्सियस
2025---------24 डिग्री सेल्सियस
(नोट: यह सभी आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक हैं)
2019---------11.5 डिग्री सेल्सियस
2020---------9.2 डिग्री सेल्सियस
2021---------7.4 डिग्री सेल्सियस
2022---------7.6 डिग्री सेल्सियस
2023---------6.2 डिग्री सेल्सियस
2024---------4.8 डिग्री सेल्सियस
2025---------10.6 डिग्री सेल्सियस
(नोट: यह सभी आंकड़े मौसम विभाग के मुताबिक हैं)