फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WEF Davos 87 pc Indian CEO believe on economic potential good woman health can increase global gdp 400 USD

WEF Davos: 87% भारतीय सीईओ को देश की आर्थिक ताकत पर यकीन; महिलाएं सेहतमंद तो 400 अरब USD बढ़ेगी वैश्विक जीडीपी

Wed, 22 Jan 2025 06:54 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Jan 2025 06:54 AM IST
सार

स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान भारत की वैश्विक अहमियत को रेखांकित करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक अगर दुनियाभर में महिलाओं की सेहत ठीक रहे तो वैश्विक जीडीपी 400 अरब अमेरिकी डॉलर (USD) बढ़ सकती है।

विज्ञापन
WEF Davos 87 pc Indian CEO believe on economic potential good woman health can increase global gdp 400 USD
दावोस में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के हर 10 में से नौ सीईओ को देश की आर्थिक ताकत पर पूरा भरोसा है और वे आने वाले वर्षों में अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। पीडब्ल्यूसी की तरफ से जारी एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, देश की आर्थिक वृद्धि के प्रति आश्वस्त 87 फीसदी सीईओ अपना कामकाज बढ़ाने में मदद के लिए लगातार एआई प्रौद्योगिकी अपनाना जारी रखेंगे साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूसी के 28वें वार्षिक वैश्विक सीईओ सर्वेक्षण में बताया गया कि वैश्विक नवाचार, स्थिरता और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्वेक्षण में 109 देशों के 4,700 से अधिक सीईओ से राय ली गई जिसमें 75 भारत के हैं। सर्वेक्षण बताता है कि 87% भारतीय सीईओ देश की आर्थिक संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं, जो वैश्विक औसत 57% से कहीं ज्यादा है। सर्वे के मुताबिक, 74% भारतीय सीईओ अगले तीन वर्षों में अपनी कंपनियों की राजस्व वृद्धि पर पूर्णतः आश्वस्त है।
विज्ञापन


दुनिया को पसंद प्रसंस्कृत भारतीय खाद्य पदार्थ : चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भारतीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की वकालत करते हुए कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र के लिए अपार संभावनाएं हैं। पासवान ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दुनियाभर में भारतीय खाने को कितना पसंद किया जाता है। सदियों से भारतीय मसाले हर जगह प्रसिद्ध हैं।  एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय प्रतिभाएं मनवा रहीं अपना लोहा : जयंत चौधरी
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भारतीय नेतृत्व की भूमिका सहित हर जगह अपनी क्षमता साबित करते हैं और सफलता की यह कहानी वैश्विक मंच पर और आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, दुनिया देख रही है कि भारत कौशल विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह काम कर रहा है। हमारे युवाओं के विकास के लिए जो काम किया जा रहा है, वह जमीनी स्तर पर दिख रहा है।

2028 से आएगा भारत युग, देश को सही समय पर सही प्रधानमंत्री मिला : चंद्रबाबू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत 2028 से वैश्विक नेतृत्व के एक नए युग में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा, भारत को पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में सही समय पर सही नेता मिला है। देश के लिए जरूरी सुधारों और नीतिगत रूपरेखा पर उनका दृष्टिकोण एकदम स्पष्ट है। विश्व आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे नायडू ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सत्र में कहा, मोदी देश को विभिन्न आर्थिक तथा सामाजिक मानदंडों पर शीर्ष पर ले जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

बुनियादी ढांचा सुधरा : रघुराम राजन
अमेरिकी डॉलर पर आयोजित एक सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम करने के लिए मोदी सरकार की सराहना की। वह बोले, मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम किया है लेकिन उपभोग को बढ़ावा देने के लिए रोजगार बाजार पर ध्यान देने की जरूरत है।


महिलाएं हों स्वस्थ तो 400 अरब डॉलर बढ़ जाएगी वैश्विक जीडीपी
महिलाओं का स्वस्थ होना मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार है। अगर महिला स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने पर ध्यान दिया जाए तो 2040 तक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में सालाना 400 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बात मैकेंजी हेल्थ इंस्टीट्यूट (एमएचआई) के सहयोग से तैयार की गई विश्व आर्थिक मंच की एक ताजा रिपोर्ट में कही गई है। नई रिपोर्ट महिला स्वास्थ्य के अंतर को पाटने और सबके लिए जीवन और अर्थव्यवस्था में सुधार का खाका है। रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने जीवन का 25 प्रतिशत हिस्सा अधिक खराब सेहत के साथ बिताती है। इसमें कहा गया है कि अब कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का समय है कि हर महिला और लड़की स्वस्थ एवं अधिक उत्पादक जीवन जी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed