फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory Republic Day full dress rehearsal parade no entry on many roads see alternative routes

Delhi Traffic Advisory : गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कल, कई जगह नो एंट्री; देखें वैकल्पिक मार्ग

Wed, 22 Jan 2025 03:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 Jan 2025 03:18 AM IST
सार

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे से परेड के समापन तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory Republic Day full dress rehearsal parade no entry on many roads see alternative routes
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को होगी। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने बचें। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोल चक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। रिहर्सल के चलते बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार को परेड के अंत तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर क्रॉस-ट्रैफिक भी नहीं होगा।

विज्ञापन

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे से परेड के समापन तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वह सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड रूट से बचें। रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को यहां से नहीं होगी अनुमति
पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान में सिटी बसें खत्म कर जाएंगी और उन्हें यहां से आगे जाने नहीं दिया जाएगा। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड और भैरों रोड पर समाप्त होंगी।

विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें। आम जनता और वाहन चालक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, एक्स हैंडल https://X@dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 के जरिये अपडेट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed