फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: कोलकाता में सात दिन निषेधाज्ञा लागू; गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन की हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट

Sun, 18 Aug 2024 06:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच कोलकाता पुलिस ने शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (सीआरपीसी की पूर्व धारा 144) लागू कर दी है। यह आदेश 18 अगस्त से अगले सात दिनों के लिए प्रभावी रहेंगे। इधर, प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा आज यानी रविवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगी। इस दौरान वह सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों मजबूत करने और आपसी हितों व सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
धरना-प्रदर्शन करते आईएमए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता में निषेधाज्ञा लागू, सात दिन रैली-धरना प्रदर्शनों पर रहेगी रोक
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच कोलकाता पुलिस ने शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (सीआरपीसी की पूर्व धारा 144) लागू कर दी है। यह आदेश 18 अगस्त से अगले सात दिनों के लिए प्रभावी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर।। - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों के प्रदर्शन पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
आरजू राणा देउबा - फोटो : X@Arzuranadeuba

नेपाली विदेश मंत्री देउबा आज भारत आएंगी
नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा आज यानी रविवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगी। इस दौरान वह सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों मजबूत करने और आपसी हितों व सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

रक्षाबंधन का तोहफा... आज से मेरठ तक करें रैपिड रेल में सफर
रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो जाएगा। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबा सेक्शन रविवार दोपहर दो बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक करीब 42 किमी लंबा सफर आसान हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में अगले पांच दिन हल्की से भारी बारिश के आसार
जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले पांच दिन कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह धीरे-धीरे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
पोलियो - फोटो : एएनआई

गाजा में 25 वर्षों में पोलियो का पहला मामला दर्ज 
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा में 25 वर्षों में पहला पोलिया का मामला दर्ज किया गया है। जॉर्डन में परीक्षण के दौरान मध्य गाजा पट्टी के एक बिना टीकाकरण वाले 10 महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पोलियो का यह मामला तब पकड़ में आया, जब संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने हजारों बच्चों का टीकाकरण करने के लिए इस्राइल-हमास युद्ध को रोकने का आह्वान किया था। 25 वर्षों तक पोलियो के बिना रहने के बाद, गाजा पट्टी में इसके फिर से उभरने से पड़ोसी देशों को खतरा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
रूस में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके - फोटो : अमर उजाला

रूस में आया 7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
रूस में रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 माफी गई है। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट रहा। वहीं, संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
शनिवार रात आनंद विहार बस अड्डे में रक्षाबंधन में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan: घर जाने के लिए राजधानी के बस अड्डों पर उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को है। ऐसे में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। राजधानी के बस अड्डों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। आनंद विहार, कश्मीरी गेट, सराय काले खां आईएसबीटी पर भीड़ उमड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

J&K: कांग्रेस ने चुनावों की घोषणा को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की बताई जीत
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया और चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सितंबर में चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 August 2024 Updates On Amar Ujala
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

JK Elections: नेशनल कांफ्रेंस की संसदीय समिति की बैठक कल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की संसदीय समिति की बैठक श्रीनगर में होने जा रही है। बैठक में पार्टी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करेगी। साथ ही उम्मीदवारों पर भी फैसला होगा। यह बात नेकां नेता और पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने शनिवार को जम्मू में प्रेसवार्ता में कही। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed