फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Foreign Minister Arju Rana Deuba five day visit India to expand bilateral relations from today

Nepal: नेपाली विदेश मंत्री देउबा आज भारत आएंगी; द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर करेंगी चर्चा

Sun, 18 Aug 2024 04:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 04:08 AM IST
सार

नेपाली विदेश मंत्री देउबा 18 से 22 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनकी यह यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हो रही है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री राणा हाइपरपैराथायरायडिज्म के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित अग्रिम जांचों के लिए नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का दौरा भी करेंगी।

विज्ञापन
Nepal Foreign Minister Arju Rana Deuba five day visit India to expand bilateral relations from today
आरजू राणा देउबा - फोटो : X@Arzuranadeuba

विस्तार

नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा आज यानी रविवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगी। इस दौरान वह सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों मजबूत करने और आपसी हितों व सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगी। 

विज्ञापन


नेपाली विदेश मंत्री देउबा 18 से 22 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनकी यह यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हो रही है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री राणा हाइपरपैराथायरायडिज्म के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित अग्रिम जांचों के लिए नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का दौरा भी करेंगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, एस जयशंकर के निमंत्रण पर देउबा भारत का दौरा कर रही हैं। उनकी यह यात्रा दोनों पड़ोसियों के बीच सदियों पुराने, गहरे और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में नेपाल प्राथमिक भागीदार है। आगामी यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा और समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी। विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राणा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राणा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की पत्नी भी हैं। उनकी यात्रा बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के बाद हो रही है। बैठक में विदेश, संचार और सूचना मंत्री के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल के भारत-यात्रा कार्यक्रम का समर्थन किया गया था।

बता दें कि देश की 1850 किमी से अधिक लंबी सीमा पांच भारतीय राज्यों- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ लगती है। भूमि से घिरा नेपाल वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed