फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd gathered at Delhi bus stands to go home on Rakshabandhan

Raksha Bandhan: घर जाने के लिए राजधानी के बस अड्डों पर उमड़ी भीड़, बसों में खड़े होकर सफर करना बनी मजबूरी

Sun, 18 Aug 2024 05:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 05:02 AM IST
सार

आईएसबीटी आनंद विहार में बीते तीन से चार दिनों के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां से अधिकतर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए बसों का आवागमन होता है। आनंद विहार के आईएसबीटी के साथ ही रेलवे स्टेशन और सामने कौशांबी बस अड्डा भी है।

विज्ञापन
Crowd gathered at Delhi bus stands to go home on Rakshabandhan
शनिवार रात आनंद विहार बस अड्डे में रक्षाबंधन में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को है। ऐसे में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। राजधानी के बस अड्डों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। आनंद विहार, कश्मीरी गेट, सराय काले खां आईएसबीटी पर भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन

कई यात्रियों को बस में सीट नहीं मिल रही तो वह खड़े होकर सफर करने काे तैयार हैं। आईएसबीटी आनंद विहार में बीते तीन से चार दिनों के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां से अधिकतर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए बसों का आवागमन होता है। आनंद विहार के आईएसबीटी के साथ ही रेलवे स्टेशन और सामने कौशांबी बस अड्डा भी है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली के रहने वाले लोग आनंद विहार आईएसबीटी के साथ ही कौशांबी बस अड्डे से भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली बसों से यात्रा करते हैं। इस स्थिति में आनंद विहार के पास मुख्य सड़क पर रोजाना शाम को जाम की स्थिति बन रही है। आनंद विहार बस अड्डे पर शनिवार शाम को लखनऊ जा रहे अमित ने बताया कि उन्हें ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं मिल पाया, ऐसे में वह बस से जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनों की रहेगी व्यवस्था        
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) सोमवार को रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टैंडबाय ट्रेनें तैयार रखेगी। इसके साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी संचालित किए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन डीटीसी की सभी बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि बसों का परिचालन समय पर करने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में महिलाओं को बसों में यात्रा करने की सुविधा मुफ्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed