फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry sought reports all states every two hours on doctors protest in Kolkata rape and murder case

Kolkata Case: गृह मंत्रालय ने डॉक्टरों के प्रदर्शन पर हर दो घंटे में मांगी रिपोर्ट, सभी राज्यों को दिए निर्देश

Sun, 18 Aug 2024 06:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 06:23 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार दो घंटे की रिपोर्ट शनिवार शाम चार बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिये मंत्रालय के नई दिल्ली स्थिति नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए।

विज्ञापन
Home Ministry sought reports all states every two hours on doctors protest in Kolkata rape and murder case
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में डॉक्टर्स का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर्स के लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की लगातार दो घंटे की रिपोर्ट शनिवार शाम चार बजे से फैक्स/ईमेल/व्हाट्सएप के जरिये मंत्रालय के नई दिल्ली स्थिति नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने 16 अगस्त से रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया, इससे यह सुनिश्चित होगा कि महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित रिपोर्ट समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोलकाता दुष्कर्म मामले में कई खामियां नजर आईं हैं। इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।


बता दें कि नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमीनार हॉल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई थी। इस घटना ने कई गंभीर खामियों और संबंधित अधिकारियों के समर्थन की कमी को उजागर किया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इस मामले में कोलकाता पुलिस की जांच में कोई प्रगति दिखाई न देने के बाद डॉक्टर्स और भड़क गए। लगातार विरोध प्रदर्शन और मांग पर संज्ञान लेते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed