फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi will start campaigning in Jammu and Kashmir in September

J&K: 'चुनावों की घोषणा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की जीत', खरगे, राहुल-प्रियंका अगले माह शुरू करेंगे प्रचार

Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:07 AM IST
सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने कहा कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां लोकतंत्र बहाल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में लोगों को सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi will start campaigning in Jammu and Kashmir in September
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया और चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सितंबर में चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


लांबा ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की जीत है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां लोकतंत्र बहाल हो रहा है। रविवार को वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पार्टी की महिला शाखा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में लोगों को सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा। हमारी पूरी कोशिश होगी कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी चुनाव के लिए गठबंधन करेगी, कांग्रेस नेता ने कहा कि चर्चा पहले से ही चल रही है और पार्टी जल्द ही गठबंधन और सीट बंटवारे पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन


कई नेताओं ने थामा एनसी का दामन
चुनाव की घोषणा के बाद एनसी में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को फारुख अब्दुल्ला की मौजूदगी में भाजपा के डीडीसी सदस्य जोगिंद सिंह काकू के एनसी में शामिल होने के बाद शनिवार को पार्टी के जम्मू मुख्यालय में डॉ. फारुख अब्दुल्ला की मौजूदगी बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हुए। राज्य महासचिव भाजपा ओबीसी सेल, भारतीय मोदी आर्मी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष और राज्य स्तरीय सलाहकार समिति भारतीय खाद्य निगम के सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके साथ जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के पूर्व राज्य युवा समन्वयक सहित अन्य लोग अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed