फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid Rail Namo Bharat operation will start from today till Meerut South

Rapid Rail: रक्षाबंधन का तोहफा... आज से मेरठ तक करें रैपिड रेल में सफर, 42 किमी लंबी यात्रा हो जाएगी आसान

Sun, 18 Aug 2024 04:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:21 AM IST
सार

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो जाएगा। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबा सेक्शन रविवार दोपहर दो बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rapid Rail Namo Bharat operation will start from today till Meerut South
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले रैपिड रेल नमो भारत का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो जाएगा। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक करीब आठ किमी लंबा सेक्शन रविवार दोपहर दो बजे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक करीब 42 किमी लंबा सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का यह 9वां स्टेशन होगा, जहां से रैपिड रेल की सेवा शुरू की जा रही है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किमी सेक्शन पर रैपिड रेल का संचालन हो रहा है। मोदीनगर से आगे आठ किमी अतिरिक्त सफर तय करते हुए ट्रेन रविवार को मेरठ में दस्तक देगी। आरआरटीएस के स्टेज-2 सेक्शन में ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्री मेरठ साउथ से कुछ ही मिनटों में गाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


पिछले साल 17 किमी लंबे सेक्शन में शुरू हुआ था ट्रेनों का परिचालन
20 अक्तूबर, 2023 को सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक करीब 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया हुआ था। इसके बाद इस साल मार्च में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। करीब साढ़े तीन माह तक ट्रायल और लगभग एक महीने के निरीक्षण के बाद अब मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के लोगों को होगा फायदा
मेरठ साउथ स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर है, जबकि 36 मीटर चौड़ाई में इसे बनाया गया है। जमीन से लगभग 22 मीटर ऊंचाई पर स्टेशन का निर्माण किया गया है। इस स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू होने से मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed