Top News: स्पेन ने विश्व कप जीता; आज से संसद का मानसून सत्र, पुलिस अलर्ट; चढ़ावा चोरी पर SC में स्टेटस रिपोर्ट
FIFA: फेर्रान टोरेस के एक गोल ने बदली किस्मत, स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; मेसी की अर्जेंटीना का सपना टूटा
IND Vs ENG: 2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, बटलर की पारी ने किस तरह पैदा किया अंतर?
Sansad March: पीएम आवास तक जा सकते हैं प्रदर्शनकारी, इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा पुख्ता; नई दिल्ली में धारा 163
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस गंभीर इनपुट मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है, फिर इनपुट है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट या फिर महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
आज से संसद का मानसून सत्र: विपक्ष को झटका, परिसीमन बिल पर सरकार-DMK एक साथ! क्या NDA दो-तिहाई बहुमत के करीब?
संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले सरकार को परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर द्रमुक का साथ मिलने के संकेत मिले हैं। समर्थन के बदले द्रमुक ने ऐसी मांग रखी है, जिसका आश्वासन बजट सत्र में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पहले ही दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक द्रमुक ने सभी राज्यों में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की शर्त रखी है, जिस पर सरकार भी राजी दिख रही है। अगर यह गठबंधन हकीकत बदलता है, तो मोदी सरकार संसद में दो-तिहाई के जादुई आंकड़े (363) के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इसके अलावा, राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला 'वंदे मातरम बिल' समेत पांच नए विधेयक भी इस सत्र में पेश होने जा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
गुयाना में बड़ा समुद्री हादसा: 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज पलटा, लापता की तलाश के लिए क्या कर रही सरकार?
Monsoon Session: लोकसभा में टीएमसी के बागी सांसद अलग बैठेंगे, अध्यक्ष ओम बिरला ने बदली 39 सांसदों की सीटें
West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा?
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटने के संकेत नहीं हैं। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चार महीने से अधिक समय पहले शुरू हुई जंग के बीच अमेरिका ने अपने 50 हजार सैनिकों को अलर्ट मोड में रखा है। युद्धोन्माद से उपजे तनाव के बीच भारत ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान: पांच अगस्त को भारत विरोधी अभियान की कमान सेना को, भारत के खिलाफ सक्रिय किया गया पूरा सरकारी तंत्र
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ से पहले पाकिस्तान ने 5 अगस्त को भारत विरोधी अभियान को इस बार पहले से कहीं अधिक संगठित और बड़ी साजिश का रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद, सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव के ठिकानों पर पुलिस ने शनिवार की देर रात छापा मारा। इस दौरान टिन्नू की एक कार और महंगी बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे 39 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को वापस जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Trump Politics: रूस पर दबाव के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक, ईरान से क्या चाहते हैं ट्रंप, भारत पर कितना असर?
क्या अर्जुन कपूर साहिबा बाली को कर रहे डेट? भारत को सपोर्ट करने पहुंचे कलाकार; वायरल तस्वीर बनी चर्चा का विषय
ड्रैगन की नई चाल: ईरान संकट में उलझा रहा अमेरिका, चीन ने चोरी छिपे किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, किसे खतरा?