फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

FIFA: फेर्रान टोरेस के एक गोल ने बदली किस्मत, स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; मेसी की अर्जेंटीना का सपना टूटा

Mon, 20 Jul 2026 03:54 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jul 2026 03:54 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Football Match Highlights Updates:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में फेर्रान टोरेस के 106वें मिनट के निर्णायक गोल की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच में स्पेन का दबदबा रहा, जबकि एमिलियानो मार्टिनेज के शानदार प्रदर्शन के बावजूद अर्जेंटीना अपना ताज बचाने में नाकाम रहा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
स्पेन ने अर्जेंटीना को हराया - फोटो : PTI

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल फेर्रान टोरेस ने 106वें मिनट में दागा। 2010 के बाद यह स्पेन का दूसरा विश्व कप खिताब है, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गया।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
फेर्रान टोरेस - फोटो : PTI
106वें मिनट में आया निर्णायक गोल
निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में 106वें मिनट पर पेड्रो पोरो के क्रॉस को निको विलियम्स ने हेडर से टोरेस की ओर बढ़ाया। बॉक्स के अंदर मौजूद फेर्रान टोरेस ने बिना समय गंवाए पहला ही शॉट गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज इस बार कोई जवाब नहीं दे सके और यही गोल मैच का विजयी गोल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
स्पेन का पूरे मैच में दबदबा
फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार अर्जेंटीना के गोल पर हमले करता रहा। पांचवें मिनट में ही लामिन यमाल ने पहला बड़ा मौका बनाया, लेकिन एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव किया। इसके बाद मिकेल ओयरजाबाल, मार्क कुकुरेला, पाउ कुबार्सी, पेड्री और निको विलियम्स ने भी कई अच्छे प्रयास किए, लेकिन मार्टिनेज लगातार स्पेन के रास्ते में दीवार बने रहे।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
मार्टिनेज ने बचाए कई गोल, लेकिन आखिरकार टूट गई दीवार
अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक कुल 12 शानदार सेव किए और टीम को लंबे समय तक मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने लामिन यमाल की फ्री-किक समेत कई मुश्किल मौकों पर बेहतरीन बचाव किया, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में फेर्रान टोरेस के दमदार शॉट के सामने उनकी कोशिश नाकाम रही।

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
अर्जेंटीना को झटके पर झटके
फाइनल के दौरान अर्जेंटीना को कई बड़े झटके लगे। पहले हाफ में सेंटर-बैक लिसांद्रो मार्टिनेज चोटिल होकर बाहर हो गए, जबकि दूसरे हाफ में क्रिस्टियन रोमेरो भी चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। इसके अलावा इंजरी टाइम में मिडफील्डर एंजो फर्नांडेज को दूसरा यलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : Fifa.com
अर्जेंटीना का हमला रहा पूरी तरह बेअसर
पूरे मैच में स्पेन की मजबूत डिफेंस और मिडफील्ड ने अर्जेंटीना के आक्रमण को पूरी तरह बांधे रखा। लियोनेल मेसी की टीम निर्धारित 90 मिनट के दौरान गोलपोस्ट की ओर एक भी प्रभावी शॉट नहीं लगा सकी। एक्स्ट्रा टाइम में भी अर्जेंटीना बराबरी का गोल नहीं कर पाया और अंततः उसे हार का सामना करना पड़ा।

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : PTI
कौन से रिकॉर्ड बने?
  • इस फाइनल में कई खास रिकॉर्ड भी बने।
  • स्पेन के लामिन यमाल और पाउ कुबार्सी, दोनों 19 साल की उम्र में विश्व कप फाइनल खेलने वाले चुनिंदा किशोर खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए और दोनों विजेता टीम का हिस्सा रहे।
  • वहीं 39 साल 25 दिन की उम्र में लियोनेल मेसी विश्व कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बने।
  • इसके अलावा मेसी ने अपने करियर का तीसरा विश्व कप फाइनल खेलकर ब्राजील के दिग्गज काफू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया।

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : PTI
स्पेन ने फिर रचा इतिहास
2010 के बाद पहली बार विश्व कप जीतकर स्पेन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विश्व फुटबॉल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है। दूसरी ओर, गत चैंपियन अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। फेरन टोरेस के गोल ने स्पेन को विश्व फुटबॉल की नई बादशाहत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed