फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia Tension LIVE: होर्मुज में एक और जहाज पर हमला, इस्राइली सेना बोली- हम जंग फिर से शुरू करने को तैयार

Mon, 20 Jul 2026 10:31 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Jul 2026 10:31 PM IST
खास बातें

West Asia Tension LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटने के संकेत नहीं हैं। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चार महीने से अधिक समय पहले शुरू हुई जंग के बीच अमेरिका ने अपने 50 हजार सैनिकों को अलर्ट मोड में रखा है। युद्धोन्माद से उपजे तनाव के बीच भारत ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका-ईरान-इस्राइल के टकराव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
West Asia Tension LIVE updates Iran US Israel War Trump Hormuz Crisis Ships Port Airstrikes IRGC Pezeshkian
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:28 PM, 20-Jul-2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हमला

ब्रिटेन की सेना ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास एक दूसरे जहाज पर हमला हुआ है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक जहाज को निशाना बनाया गया था। फिलहाल हमले के कारण, नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 
01:41 PM, 20-Jul-2026

होर्मुज में हमले के बाद जहाज में आग लगी, चालक दल सुरक्षित

ओमान के कुमजार से 15 किलोमीटर दूर होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर किसी चीज के टकराने के बाद आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने सुरक्षित रूप से जहाज छोड़ दिया। उन्हें एक टग बोट की मदद से बचा लिया गया है। जहाज में लगी आग अभी बुझी नहीं है और वह पानी में बह रहा है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। UKMTO ने अन्य जहाजों को सावधानी से गुजरने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
12:45 PM, 20-Jul-2026

कुवैत: एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की तरफ से आ रहे हमलों को रोकने के लिए कर रही काम

कुवैत ने सोमवार को कहा कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की तरफ से आ रहे हमलों को रोकने के लिए काम कर रही है। इस्लामिक रिपब्लिक पर अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान बार-बार कुवैत को निशाना बना रहा है। ईरान ने कुवैत में पावर प्लांट और डिसेलिनेशन स्टेशनों (खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले प्लांट) को निशाना बनाया है। ये ऐसे देश के लिए बहुत जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर हैं जो अपने पीने के पानी का 90 प्रतिशत हिस्सा डिसेलिनेशन से ही हासिल करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के लिए ईरान और अमेरिका के बीच पिछले नौ दिनों से हमले जारी हैं।
12:41 PM, 20-Jul-2026

अमेरिकी हमलों के बाद बहरीन में बजी मिसाइल अलर्ट सायरन

अमेरिकी हवाई हमलों के बाद सोमवार सुबह बहरीन में मिसाइल अलर्ट सायरन बजने लगे। यह सायरन ईरान की ओर से होने वाले संभावित जवाबी हमले की चेतावनी के तौर पर बजाए गए हैं, क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने इस्लामिक गणराज्य (ईरान) को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वीपीय देश, जहां US नेवी का 5वां बेड़ा (5th Fleet) तैनात है, ईरान के लगातार हमलों का शिकार रहा है, क्योंकि युद्ध खत्म करने के लिए हुई अंतरिम डील टूट चुकी है।
10:33 AM, 20-Jul-2026

कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का ड्रोन हमला, भारी नुकसान का दावा

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत के अली अल सालेम एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। IRGC के अनुसार, इस ड्रोन हमले में अमेरिका का अर्ली-वार्निंग रडार सिस्टम तबाह हो गया। साथ ही विमानन उपकरण गोदाम और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन के हैंगर पर भी सटीक हमले कर कई विमानों में आग लगा दी गई।
10:32 AM, 20-Jul-2026

कुवैत का कहना है कि वह ईरानी ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा है

कुवैती सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वह देश पर हुए ईरानी ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना के मुताबिक, पूरे देश में सुनाई दे रही तेज आवाजें दरअसल सुरक्षा बलों द्वारा ईरानी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराने (इंटरसेप्शन) के कारण हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 AM, 20-Jul-2026

इस्राइली सेना बोली- हम ईरान के खिलाफ जंग फिर से शुरू करने को तैयार

इस्राइल की सेना ने कहा कि जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा की ओर दागी गई ईरानी मिसाइलें सीमा पार कर सकती हैं। इस्राइली लोगों को सुरक्षा के लिहाज से बीते कई हफ्तों में पहली बार हवाई हमले के सायरन बजने के संबंध में सतर्क किया गया। यह पहलू भी अहम है कि ईरान ने इस्राइल के बजाय अमेरिका के सहयोगी अरब देशों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस्राइली सेना प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल आयल जमीर ने कहा, हम तुरंत युद्ध फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। 
09:05 AM, 20-Jul-2026

जॉर्डन ने मिसाइल हमले पर क्या कहा, ईरान को इस्राइल की चेतावनी में क्या

जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने कई ईरानी मिसाइलों को मार गिराया। यह इस इलाके में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों में एक है। सेना के अनुसार, मिसाइलों से कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। इस्राइल ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी देश जॉर्डन की ओर दागी गई मिसाइलें इस्राइली क्षेत्र में भी जंग की आग फैला सकती हैं। 
08:23 AM, 20-Jul-2026

जंग को लेकर ईरान के पड़ोसी देशों का रूख क्या?

बहरीन, जॉर्डन और कुवैत ने ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से बचाव के लिए वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया है। सोमवार सुबह, बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने एक चेतावनी जारी की। अमेरिका के मुताबिक राजधानी मनामा के मध्य में ईरान कई ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। कुवैत ने कहा कि उसके एक बिजली और जल संयंत्र पर दो दिनों में दूसरी बार हमला किया गया, जिससे आग लग गई। इस देश के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल बिजली ग्रिड की हालत स्थिर है। बता दें कि कुवैत में, लगभग 90 फीसदी पीने का पानी विलवणीकरण से आता है।
07:21 AM, 20-Jul-2026

होर्मुज में हमले पर ब्रिटिश सेना ने क्या जानकारी दी?

ईरान और अमेरिका के बीच बदस्तूर जारी बमबारी से उपजी चिंता को लेकर ब्रिटिश सेना ने कहा, सोमवार सुबह ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज में आग लग गई। हालांकि, ओमान के पास आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दरअसल, यह ऐसा मार्ग है जिससे अमेरिकी सेना ने जहाजों को यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अमेरिका के मुताबिक इस रास्ते का इस्तेमाल ईरान के नियंत्रण से बचने के लिए किया जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed