Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   09 November2026 major event 2026

आज के दिन: गृह मंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा, उत्तराखंड का स्थापना दिवस

Mon, 09 Nov 2026 07:17 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 07:17 AM IST
सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 09 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
09 November2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 09 नवंबर 2026 को कार्तिक के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज अमित शाह का गुजरात दौरा है। इसके साथ ही उत्तराखंड का स्थापना दिवस है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमित शाह का गुजरात दौरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1,024 करोड़ रुपए की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में आवास, जल अवसंरचना और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभ्यताओं के आदान-प्रदान पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम कार्यक्रम

"सभ्यताओं के आदान-प्रदान पर अंतर्राष्ट्रीय फोरम 2026" का आयोजन 9 से 10 नवंबर तक मकाऊ में किया जाएगा। इस दौरान कई देशों और क्षेत्रों की सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ दुनियाभर के विशेषज्ञ और विद्वान एक मंच पर जुटेंगे। वे सभ्यताओं की विरासत, अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दौर में सांस्कृतिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

स्वास्थ्य का मुद्दा 
सोमवार को जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य का मुद्दा COP31 में प्रमुखता से उठेगा। इस दिन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) में विशेष 'हेल्थ डे' यानी स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, स्वच्छ ऊर्जा और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर चर्चा करना और इनसे जुड़ी चुनौतियों के समाधान तलाशना है। 

उत्तराखंड का स्थापना दिवस

9 नवंबर को उत्तराखंड अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसी दिन साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना था। इस दिन राज्य के गठन के पीछे हुए लंबे आंदोलन, राज्य की उपलब्धियों और विकास की चुनौतियों पर चर्चा की जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed