फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir offering theft: Raids conducted at Tinnu's hideouts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद, सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट

Mon, 20 Jul 2026 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश पाठक, अयोध्या
सतीश पाठक, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 04:54 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे 39 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को वापस जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft: Raids conducted at Tinnu's hideouts
पूछताछ के दौरान कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव के ठिकानों पर पुलिस ने शनिवार की देर रात छापा मारा। इस दौरान टिन्नू की एक कार और महंगी बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे 39 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को वापस जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बाहर निकाला गया है। तभी से उसे पुलिस लाइन स्थित परिसर में रखकर लंबी पूछताछ की गई थी। दिन भर हुई पूछताछ के बाद टिन्नू ने चढ़ावा चोरी के पैसों से लग्जरी कार और एक महंगी बाइक खरीदने की पुष्टि की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार देर रात लगभग दो बजे पुलिस टीम उसे लेकर उसके दुर्गापुरी स्थित मकान पर गई। वहां से कार और बाइक बरामद करने के बाद उसे रात में ही राम मंदिर ले जाया गया, वहां पर कई दस्तावेज देखे गए। उसकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली गई। विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करके कई साक्ष्य जुटाए गए। करीब चार घंटे तक उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और सुबह फिर से पुलिस लाइन परिसर में दाखिल किया गया। इसके बाद दिन भर फिर से कई चरणों में दोनों से पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन्नू-मनीष ने बड़े पैमाने पर स्वीकारी अनियमितता
सूत्रों के अनुसार मनीष ने टिन्नू के इशारे पर ही चोरी शुरू करने की बात कही। वहीं, टिन्नू ने लंबे समय से अनियमितता करने की बात स्वीकारी। उसने इन्हीं अनियमितताओं के पैसे से संपत्तियां बनाने की बात कही। कुछ जमीनों में भी निवेश की बात स्वीकारी है। पुलिस ने उसके दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। उसके करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर भी पूछताछ की गई। इसमें कई अन्य कड़ियां भी सामने आई हैं, जिन पर कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद जांच की जाएगी। वहीं, मनीष यादव के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। 

स्टेट जीएसटी से मांगा गया टिन्नू की पत्नी पूनम देवी की फर्म का रिकॉर्ड
मामले में आरोपी टिन्नू यादव की पत्नी पूनम देवी के नाम से पंजीकृत फर्म का पूरा रिकॉर्ड पुलिस ने तलब किया है। इसके लिए स्टेट जीएसटी के अधिकारियों से पुलिस ने संपर्क किया है। अब फर्म के टर्नओवर, जीएसटी भुगतान, बैंक खातों, रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का मिलानकर उसके कारोबार और धन के स्रोतों की पड़ताल की जाएगी। राम मंदिर की दान पेटिकाओं में अनियमितता के आरोप में जेल में बंद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी के नाम से सौंदर्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर नामक फर्म पंजीकृत है। इस पर लोक निर्माण विभाग में हर साल लाखों रुपये का कारोबार होता है। 

सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी यूपी सरकार
मामले में यूपी सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। सरकार अदालत को एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक हुई जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामदगी और विवेचना की प्रगति से अवगत कराएगी। इसके साथ ही एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट तैयार होने की मौजूदा स्थिति भी अदालत के समक्ष रखी जाएगी।   

एसआईटी सीधे एससी में नहीं देगी रिपोर्ट
एक सप्ताह के भीतर एसआईटी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। पहले ये रिपोर्ट 15 जुलाई को सौंपी जानी थी लेकिन एसआईटी ने रिपोर्ट फाइनल करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। वहीं दो दिन पहले सोशल मीडिया व अन्य कई जगह चर्चा थी कि एसआईटी सीधे सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगी। जो पूरी तरह से गलत है। यूपी सरकार केस की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी। जिसमें एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट व अंतिम जांच में आए प्रमुख तथ्यों को रखा जाएगा। 


संसद सत्र शुरू होने से पहले बसपा ने भाजपा को घेरा
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की घेराबंदी की। उन्होंने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, हेराफेरी और गबन को लेकर जन आक्रोश है। लोग धर्म का राजनीतिकरण करने वालों से जवाब मांग रहे हैं। यह मुद्दा सड़क से अदालत तक गूंज रहा है। संसद में भी इसके गर्म होने की संभावना है। वहीं पुलिस मुठभेड़ और कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण जैसा सरकारी रवैये से भी संविधान की जनकल्याणकारी व्यवस्था चरमरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed