{"_id":"60e95a090e64983c7d3a0624","slug":"farm-laws-farmers-protest-in-yamunanagar-jump-over-haryana-police-barricading-bjp-minister-mool-chand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन: भाजपा के मंत्री का विरोध, किसानों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन: भाजपा के मंत्री का विरोध, किसानों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स
Sat, 10 Jul 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:57 PM IST
सार
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा में आज भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जोरदार बहस भी हुई। उग्र किसानों ने बैरिकेड भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
हरियाणा में किसान और पुलिस के बीच झड़प
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की बैठक के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।
गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। इससे गुस्साए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया। आशीष चौधरी ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी।

#WATCH | A group of farmers in Haryana's Yamunanagar jump over the police barricading while protesting against State Cabinet Minister Mool Chand Sharma regarding new farm laws pic.twitter.com/DoTTi8zurx
— ANI (@ANI) July 10, 2021
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया। आशीष चौधरी ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी।
State Cabinet Minister Mool Chand Sharma came here for a meeting at Ram Vilas Bhawan. Local leaders were also going to be present here. Farmers tried to stop the meeting. But police successfully managed to conduct the program: Ashish Choudhary, DSP, Bilaspur pic.twitter.com/X2OedHyJsh
— ANI (@ANI) July 10, 2021