फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   '27 Years of suffering UP Congress state president Raj Babbar ' journey began

समाज विरोधियों के खिलाफ जंग का ऐलान है '27 साल यूपी बेहाल' यात्रा : राज बब्बर 

Sat, 03 Sep 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी 
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी  Updated Sat, 03 Sep 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
'27 Years of suffering UP Congress state president Raj Babbar ' journey began
राज बब्बर

वाराणसी के चोलापुर शहीद स्थल से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने '27 साल यूपी बेहाल यात्रा' शुरू की। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज बब्बर ने अपनी इस यात्रा को समाज के विरोधियों के खिलाफ जंग का ऐलान बताया।

विज्ञापन


इस दौरान राज बब्बर के साथ उपस्थित वाराणसी के कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्वांचल और बुंदेलखंड राज्य के गठन का समर्थन करती है। और इसे मूर्तरुप देने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए भी तैयार है, क्योंकि राज्य का आकार छोटा होने से विकास को गति मिलती है।
विज्ञापन


वाराणसी से भाजपा के दादा के खिलाफ शीला दीक्षित को चुनाव में उतारने की रणनीति पर तिवारी ने बताया कि अभी इस विषय पर पार्टी के भीतर गहन वार्ता चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बताया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में 27 साल यूपी बेहाल को लेकर यात्रा कर रही है। इस यात्रा का आरंभ राज बब्बर ने गाजीपुर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा आरंभ करने से पहले उन्होंने शहीद स्थल जाकर शहीदों को माल्यापर्ण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी यह यात्रा समाज के उन लोगों के खिलाफ है जो लोगों के बीच रहकर समाज को तोडने का काम करते हैं।


अलग राज्य के सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी छोटे राज्यों के खिलाफ नहीं है पूर्वांचल और बुंदेलखंड को अलग राज्य होना चाहिए'। उन्होंने कहा कि यदि यह अलग नहीं हुए तो यूपी विकास में पीछे रह जाएगा। शीला दीक्षित की दावेदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हम वक्त आने पर बताएगें कि शीला दीक्षित यूपी से चुनाव लड़ेगी या नहीं।         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed