फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himchal congress election committee decide nine candidates name proposal for bye election

उपचुनाव: उम्मीदवारों के चयन पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने लिया ये फैसला

Wed, 25 Sep 2019 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
himchal congress election committee decide nine candidates name proposal for bye election
himachal congress office - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव के टिकट के लिए आवेदन करने वालों पर मंथन को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने बुधवार को पार्टी कार्यालय राजीव भवन में बैठक की। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में सुबह 12 बजे हुई बैठक में आधा घंटा मंथन के बाद एक प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें कहा गया कि पार्टी हाईकमान प्रत्याशी का फैसला खुद करे।

विज्ञापन


टिकट के लिए नौ आवेदनकर्ताओं के नाम तय कर प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। गौर हो कि प्रदेश कांग्रेस के पास धर्मशाला से छह और पच्छाद से तीन दावेदारों के नाम आए थे। धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और पच्छाद से पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर के नाम प्रमुख हैं? हाईकमान एक या दो दिन में प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल करके घोषित कर देगा।   
विज्ञापन


ये कमेटी सदस्य रहे मौजूद 
प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति सदस्य एआईसीसी सचिव राजेश धर्माणी, विधायक रामलाल ठाकुर, कर्नल धनी राम शांडिल, प्रदेश महासचिव अनिल किमटा, प्रदेश सचिव हरिकृष्ण हिमराल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन मौजूद रहे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, पूर्व मंत्री जीएस बाली, विप्लव ठाकुर और सुधीर शर्मा बैठक में नहीं आ पाए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पीजीआई में डॉक्टरों की निगरानी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed