{"_id":"1076d5a0-d404-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"visitors-of-shimla-are-facing-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों को लूट रहे हैं होटल कारोबारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों को लूट रहे हैं होटल कारोबारी!
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के चलते सैलानी बड़ी तादाद में पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं और इसका फायदा स्थानीय होटल कारोबारी ज्यादा पैसा वसूलकर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
हिल्सक्वीन में टूरिस्ट सीजन पीक पर है। मैदानी इलाकों से रोजाना हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) सहित शहर के नामी होटलों में कमरे एडवांस बुकिंग में चल रहे हैं। वीकएंड पर शहर के होटलों में तिल धरने की भी जगह नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
ऐसे में शहर के कुछ होटल कारोबारी मौके को भुनाने में जुटे हुए हैं। वीकएंड पर सैलानियों को होटलों में कमरे लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
एक रात के लिए कमरा देने को होटल कारोबारी तैयार नहीं हैं, कम से कम तीन दिन की एडवांस बुकिंग पर ही कमरे दिए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं कमरे के साथ लोकल साइटसीन के लिए होटल की ही टैक्सी लेने का दबाव डाला जा रहा है। अन्य होटलों में भी कमरे न मिलने की स्थिति में सैलानियों को मजबूरन होटल संचालकों के हाथों लुटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए नुकसानदेह
टूरिस्टों के साथ धोखाधड़ी टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए नुकसानदेह है। टूरिस्टों के साथ धोखाधड़ी होगी तो वे दोबारा नहीं आएंगे। सैलानियों पर दबाव डाला जा रहा है तो वे इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
-हरनाम सिंह कुकरेजा अध्यक्ष, होटलियर एसोसिएशन शिमला
सैलानियों पर दबाव बनाना गैर कानूनी
सैलानियों पर होटल के कमरों या टैक्सी को लेकर किसी भी तरह का दबाव बनाना गैरकानूनी है। होटल संचालक यदि किसी भी तरह की जबरदस्ती करते हैं तो सैलानी पर्यटन विभाग से शिकायत कर सकते हैं।
- सुरेंद्र जस्टा उपनिदेशक, पर्यटन विभाग