फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Death Case CBI will tell the court the reason for the slow investigation of Vimal Negi case

Vimal Negi Death Case: विमल नेगी मामले की जांच धीमी होने के कारण अदालत को बताएगी सीबीआई

Wed, 23 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

सीबीआई अदालत को विमल नेगी संदिग्ध मौत मामले की धीमी जांच के कारणों से अवगत करवाएगी। विमल नेगी मौत मामले में आरोपी अधिकारियों को हिरासत में लेकर सीबीआई कड़ी पूछताछ करना चाहती है, ताकि मामले से जुड़े छिपे तथ्य सामने आ सकें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vimal Negi Death Case CBI will tell the court the reason for the slow investigation of Vimal Negi case
मृतक विमल नेगी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विमल नेगी संदिग्ध मौत मामले की धीमी जांच के कारणों से सीबीआई अदालत को अवगत करवाएगी। अगली सुनवाई में सीबीआई अदालत में जो स्टेटस रिपोर्ट रखेगी उसमें इस मामले से संबंधित अधिकारियों से पूछताछ न हो पाने से संबंधित तथ्यों रखे जाएंगे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार इस मामले में जमानत पर चल रहे अधिकारियों से पूछताछ को लेकर सीबीआई विधि विशेषज्ञों से भी चर्चा कर रही है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की जमानत का सीबीआई पहले भी अदालत में विरोध कर चुकी है।

विज्ञापन


विमल नेगी मौत मामले में आरोपी अधिकारियों को हिरासत में लेकर सीबीआई कड़ी पूछताछ करना चाहती है, ताकि मामले से जुड़े छिपे तथ्य सामने आ सकें। अधिकारियों से पूछताछ के आधार पर सीबीआई जांच का दायरा बढ़ाना चाहती है, लेकिन अधिकारियों के जमानत पर होने के चलते पूछताछ नहीं हो पा रही है। हालांकि सीबीआई ने विधि विशेषज्ञों से इसे लेकर विचार विमर्श शुरू कर दिया है ताकि अगली सुनवाई में अदालत के सामने जमानत का विरोध करने के लिए ठोस तथ्य प्रस्तुत किए जा सके। सीबीआई को आशंका है कि जमानत पर चल रहे अधिकारी मामले से जुड़े गवाहों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed