फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workshop owner reached police station along with villagers in car theft case

Una News: कार चोरी मामले में ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचे वर्कशॉप मालिक

Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Workshop owner reached police station along with villagers in car theft case
खुशहाल वर्कशॉप बट्ट कलां से चोरी हुई गाड़ी के मामले को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण व अन्य।संवाद
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बट्ट कलां में एक कार वर्कशॉप से बीते दिनों गाड़ी एवं अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सोमवार को गरमा गया। वर्कशॉप के मालिक एवं अन्य स्थानीय लोग टाहलीवाल थाने में लामबंद हो गए और पुलिस को मामले में जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक वर्कशॉप में बीते दो दिसंबर को एक कार चोरी हो गई। इसका पता वर्कशॉप के मालिक को अगले दिन यानी तीन दिसंबर को चला। वर्कशॉप के मालिक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी के अलावा बैटरी, तेल, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। वर्कशॉप के मालिक ने पुलिस के सामने शक भी जताया कि जो युवक गाड़ी वर्कशॉप में छोड़कर गया, उसी ने वारदात को अंजाम दिया। दूसरी ओर गाड़ी के मालिक ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, इसमें उसने आरोप लगाया कि गाड़ी चोरी नहीं हुई। बल्कि वर्कशॉप के मालिक ने ही इधर-उधर कर दी है। दोनों पक्षों की एक दूसरे के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी ही थी कि सोमवार को वर्कशॉप मालिक मालिक रघुबीर सिंह एवं ग्रामवासियों के अलावा ग्राम पंचायत बट्ट कलां की प्रधान रोजी देवी एवं उपप्रधान जोगिंदर सिंह भी टाहलीवाल थाने में पहुंचे। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि टाहलीवाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में सबूत खंगलाने के बाद अगले कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed