फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman commits suicide by hanging herself with scarf

Una News: महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself with scarf
बाथू के वार्ड नंबर-11 में रहने वाली 34 वर्षीय सुनीता देवी ने दुपट्टे से पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से उसने यह कदम उठाया। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट, डायरी और एक पेन बरामद हुआ है। पुलिस ने दुपट्टे सहित अन्य चीजों को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जोनल अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएचओ अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुनीता देवी पत्नी संदीप कुमार जो कि होशियारपुर के गांव विशुही की निवासी थीं। मृतका का मायका निक्कू नंगल पंजाब में है, लेकिन अब वह पिछले 4 वर्ष से गांव बाथू में स्थाई रूप से रह रही थी। महिला का पति संदीप कुमार विदेश (कतर) में नौकरी करता है और शादी के 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनको औलाद का सुख प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका सुनीता देवी जो कि औलाद न होने की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसके चलते सुनीता ने शनिवार रात को पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और साथ में एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई हैं। सुसाइड नोट में मृतका ने अपने मौत की जिम्मेदारी खुद ली है। मृतका के भाई जगदीश राम निवासी निक्कू नंगल पंजाब ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी बहन सुनीता को फोन कर रहे थे, लेकिन सुनीता ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके कारण वह परेशान हो गए और अपनी बहन के घर बाथू में पहुंचे। उन्होंने घर पहुंचकर देखा कि उनकी बहन सुनीता ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। उनके द्वारा दरवाजा खटखटाने पर भी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। फिर कुछ शक होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनकी बहन सुनीता पंखे के साथ फंदे पर झूल रही थी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट, डायरी और एक पेन बरामद
मृतका के मायके वालों ने पंचायत के माध्यम से पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इसके उपरांत एसएचओ टाहलीवाल थाना अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उन्हें मौके पर बरामद हुई चीजों में एक पेन, डायरी, सुसाइड नोट और फंदा बनाई हुई चुनरी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतका के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उसका दाह संस्कार गांव निक्कू नंगल में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed