फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vacciation of citizens above 45 years from today, una news

45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण आज से

Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
vacciation of citizens above 45 years from today, una news
ऊना। कोरोना की रोकथाम के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए व्यक्ति को कोविन वेबसाइट या आरोग्य सेतु ऐप पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों के साथ-साथ जिला में कुल 138 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार के दिन टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य उपकेंद्र पर वीरवार को वैक्सीनेशन हो रही है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राघव शर्मा ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपना टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की लिस्ट बनाएं और उन्हें टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक लाना सुनिश्चित करें। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पंचायतों ने पहले भी बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन किया है तथा अब दूसरी लहर में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। आठ अप्रैल तक जिला प्रशासन ने सभी आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करें। साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों के टेस्ट करवाएं एवं कंटेनमेंट जोन की भी प्रभावी रूप से निगरानी करें, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यालयों में भी लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम के पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed