फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Urologist could not be deployed in the district even on demand

Una News: मांग पर भी जिले में नहीं हो पाई यूरोलॉजिस्ट की तैनाती

Tue, 18 Feb 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Urologist could not be deployed in the district even on demand
मरीजों को करना पड़ रहा निजी अस्पतालों का रुख
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक फोरम कई बार उठा चुका है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले की करीब छह लाख की आबादी के लिए कोई भी यूरोलॉजिस्ट नहीं है। इससे मरीजों को निजी अस्पतालों और राज्य से बाहर जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। जिले में विशेषज्ञ की तैनाती के लिए वरिष्ठ नागरिक फोोरम ऊना कई बार मांग उठा चुकी है। फोरम ने फिर सरकार से यूरोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर मांग उठाई है।

जिले में यूरोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि यूरोलॉजी से संबंधित दिक्कतें सबसे अधिक बुजुर्गों को रहती हैं। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव में मरीज को मजबूरन निजी अस्पतालों और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ आने-जाने व पीजीआई में उपचार के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कहा कि जब जिले में निजी स्तर पर यूरोलॉजिस्ट की सुविधा मिल सकती है तो सरकारों को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए। सरकारी अस्पतालों के लिए बड़े-बड़े भवनों का निर्माण तो हो रहा है लेकिन भवन बनाने के साथ विशेषज्ञों की तैनाती के लिए भी प्रयास करने चाहिए। फोरम के अन्य सदस्यों ने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। ऐसे में इन गंभीर समस्याओं पर विभाग व सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कोटस
इस मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। अभी मेडिकल कॉलेजों में ही यूरोलॉजिस्ट की सुविधा मिलती है।
- डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed