फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Mehatpur police station building could not be constructed even under the Congress government: Satti

कांग्रेस सरकार में भी नहीं बन पाए ऊना-मैहतपुर पुलिस थाना भवन : सत्ती

Sat, 22 Aug 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Una-Mehatpur police station building could not be constructed even under the Congress government: Satti
ऊना। विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थाना भवनों के निर्माण को लेकर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के सरकार के जवाब के आधार पर सत्ती ने कहा कि ऊना और मैहतपुर में पुलिस थाना भवनों के निर्माण के लिए भूमि का हस्तांतरण पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही कर दिया गया था। कांग्रेस सरकार के करीब चार साल के कार्यकाल में इन भवनों के निर्माण को गति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि जब भूमि उपलब्ध है तो सरकार अब तक भवनों का निर्माण क्यों नहीं कर पाई, इसका जवाब सरकार को जनता को देना चाहिए।
विज्ञापन


सत्ती ने विधानसभा में पूछा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊना और मैहतपुर में पुरुष एवं महिला पुलिस थाना भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चयन और हस्तांतरण कब किया गया तथा इन भवनों के निर्माण के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने दोनों थाना भवनों के लिए स्वीकृत धनराशि और निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का भी ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन


सरकार के लिखित जवाब के अनुसार मैहतपुर पुलिस थाना भवन के निर्माण के लिए भूमि का हस्तांतरण 2 नवंबर 2021 को किया गया था। राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में प्लॉट नंबर-4 की 1980 वर्ग मीटर भूमि हस्तांतरित की गई थी। यानी भूमि हस्तांतरण कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महिला पुलिस थाना ऊना के भवन निर्माण के लिए भी भूमि 16 मार्च 2022 को हस्तांतरित की गई थी। मुहाल अरियावाला स्थित खेवट नंबर 1444 मिन, खतौनी नंबर 2120 मिल और खसरा नंबर 226/1 की 0-38-60 हेक्टेयर भूमि भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई थी। महिला थाना भवन के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 665.60 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। इसके बावजूद वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दोनों भवनों का निर्माण अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed