फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility to be available at Thanakalan Hospital within a month.

Una News: थानाकलां अस्पताल में एक माह के भीतर मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility to be available at Thanakalan Hospital within a month.
ऊना। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां पर निर्भर लोगों को जल्द ही अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र अगले एक माह के भीतर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होगी। मशीन स्थापित करने संबंधी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आवश्यक औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने से क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच करवाने के लिए ऊना या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मशीन की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्धारित समयावधि के भीतर मशीन अस्पताल में स्थापित कर दी जाएगी जिसके बाद विशेषज्ञों की देखरेख में जांच सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा तथा उन्हें निजी केंद्रों पर अधिक खर्च करने से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के लिए अल्ट्रसाउंड मशीन की खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही अस्पताल में मशीन स्थापित होने के बाद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
-डॉ. अशोक दड़ोच, कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed