फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   treffic challan in una

ओवर स्पीड वाहन चलाने पर जिलेभर में 41 चालान

Wed, 13 Jan 2021 04:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
treffic challan in una
ओवर स्पीड वाहन चलाने पर जिलेभर में 41 चालान
विज्ञापन

ऊना। ओवर स्पीड वाहन चलाने पर पुलिस लगातार जिलेेभर में चालान काट रहे हैं। बीते मंगलवार को पुलिस ने जिलेभर में ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 41 चालान काटे गए। वहीं, यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 297 चालान किए गए। जिनमें से 268 चालानों का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 65 हजार 700 रुपये प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 76 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, 78 चालान बिना सेफ्टी बैलेट के वाहन चलाने पर, 16 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 15 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 6 चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, 3 चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, 14 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 4 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 41 चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर व 44 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए व जुर्माने के रूप में कुल 1500 रुपये प्राप्त किए गए हैं। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क न पहनने पर 3 व्यक्ति का चालान पुलिस अधिनियम के तहत किया गया। जिनसे कुल तीन हजार रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए हैं। अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान करके जुमाने के रुप में 15 हजार रुपये प्राप्त किए हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed