फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic operations resumed after eight and a quarter hours; buses started running again at ISBT.

Una News: सवा आठ घंटे बाद पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था, आईएसबीटी में फिर दौड़ीं बसें

Thu, 17 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Traffic operations resumed after eight and a quarter hours; buses started running again at ISBT.
ऊना। एंटी चिट्टा एवं पर्यावरण जागरूकता वॉकाथॉन के चलते बुधवार को बदली गई ऊना की यातायात व्यवस्था करीब सवा आठ घंटे बाद सामान्य हुई। सुबह सात बजे से वाहनों की आवाजाही के लिए बदले गए रूट और लगाए गए प्रतिबंधों को जिला पुलिस ने दोपहर 3:15 बजे हटा दिया। इसके बाद शहर के सभी मार्गों पर यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस से मार्ग खोलने के निर्देश मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी बसों को पुराने रूटों पर दौड़ाना शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे के बाद ऊना आईएसबीटी में बसों की आवाजाही बहाल होने से लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। दिनभर बसों के बदले रूट और वैकल्पिक ठहराव के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वॉकाथॉन के दौरान शहर में बड़ी संख्या में बच्चों और लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू की थी। कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री रोकी गई जबकि बसों को भी वैकल्पिक रूटों से चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य होने का आकलन किया और दोपहर 3:15 बजे सभी अस्थायी रूप से बंद और डायवर्ट किए गए मार्ग खोल दिए। इसके साथ ही ऊना शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य पटरी पर लौट आई। हालांकि डीसी चौक से लेकर रक्कड़ तक यातायात के प्रतिबंध के दौरान भी इक्का-दुक्का दोपहिया वाहनों और कार की आवाजाही देखने को मिली। स्थानीय लोग शहर की गलियों और अन्य लिंक रोड का सहारा लेकर प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग से विभिन्न रूटों पर यातायात प्रतिबंध को खोलने के निर्देश मिलने के बाद से निगम की बसों को पुराने रूट पर बसों की आवाजाही शुरू कर दी है। अब आईएसबीटी तक बसें आनी शुरू हो गई हैं।
-राजेश जाेशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed