फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was negligible influx of devotees in the court of Mother Goddess on Karva Chauth, darshan without standing in line

Una News: करवाचौथ पर मां के दरबार में नामात्र रही श्रद्धालुओं की आमद, बिना लाइन में लगे हुए दर्शन

Mon, 21 Oct 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was negligible influx of devotees in the court of Mother Goddess on Karva Chauth, darshan without standing in line
चिंतपूर्णी में दुकानदारों को थी श्रद्धालुओं के अधिक आमद की उम्मीद
विज्ञापन

स्थानीय व्यापार को भी नहीं मिल पाए श्रद्धालु रूपी ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। करवाचौथ व्रत के चलते रविवार होने के बावजूद चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की हाजिरी नाममात्र ही रही। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने आराम से मां के दरबार में माथा टेका।
हालांकि शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या पूरे सप्ताह की तुलना ज्यादा रहती है, लेकिन इस बार व्रत के चलते मंदिर में ज्यादा श्रद्धालु नहीं दिखे। बाजार में दुकानदार भी खाली हाथ बैठे रहे। श्रद्धालुओं की आमद से गुलजार दिखने वाला चिंतपूर्णी बाजार का व्यापार भी खास नहीं दिखा। स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार, आर्य, जितेंद्र, अर्जुन, मिंटू, सुनील आदि का कहना है कि रविवार को करवाचौथ व्रत के चलते मंदिर व बाजार खाली-खाली दिखा। इससे पहले भी व्रत त्योहार के दिनों चिंतपूर्णी बाजार में श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र ही रहती है। रविवार को नाममात्र श्रद्धालुओं ने ही दरबार में उपस्थिति दर्ज करवाकर मंदिर के गर्भ गृह में मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के आसपास भी लाइनें नहीं लगीं।
विज्ञापन

वहीं, दर्शनों के लिए जो श्रद्धालु पहुंचे, उन्हें प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ी। चंद मिनटों में श्रद्धालु माथा टेककर अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे थे। वहीं, आने वाले श्रद्धालुओं में अधिकांश पुरुष श्रद्धालु ही रहे, जबकि करवाचौथ के व्रत के चलते महिलाएं घरों पर ही इस व्रत के नियमों का पालन करती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed