फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The young man was first cut with sharp weapons, then strangled with a belt and thrown into the canal.

Una News: पहले तेजधार हथियारों से काटा युवक फिर बेल्ट से गला घोंटकर नहर में फेंका

Mon, 03 Mar 2025 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
The young man was first cut with sharp weapons, then strangled with a belt and thrown into the canal.
ऊना अपहरण मामले को लेकर कोर्ट में अरोपी युवती को पेश करने लेजाती पुलिस।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते अपर अरनियाला गांव में 23 फरवरी को हरजीत उर्फ जिया नाम के युवक को अगवा कर हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। आरोपी युवक को अगवा कर गाड़ी में घुमाते रहे और जमकर मारपीट की।

इससे भी दिल न भरा तो तेजधार हथियार से काट दिया और बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव ब्रह्मपुर के पास नहर में फेंकने का जुर्म कबूल कर लिया है। एसएचओ सदर थाना ऊना गौरव भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


शनिवार को नंगल में एमपी कोठी और साथ लगते ब्रह्मपुर से लेकर गंगुवाल पावर हाउस तक नहर में जिला पुलिस ने करीब आठ घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम तक शव का पता नहीं चल पाया। दूसरी ओर बीते शुक्रवार को मंडी से पकड़े गए मुख्य आरोपी युवक और नाबालिग लड़की को शनिवार दोपहर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मुख्य आरोपी वंश उर्फ बंटू को चार दिन का पुलिस रिमांड और लड़की को बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए। इन आरोपियों के दो अन्य साथी पहले ही पांच दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल शनिवार सुबह नंगल पहुंचा। इस दौरान मामले के दो आरोपियों को पुलिस अपने साथ लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एमपी कोठी के निकट और ब्रह्मपुर में उस स्थान पर पुलिस टीम पहुंची, जहां संभावित तौर पर पीड़ित युवक को नहर में फेंका गया। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस की विभिन्न टीमें शव की तलाश में ब्रह्मपुर से लेकर करीब 14 किलोमीटर आगे गंगुवाल पावर हाउस तक गईं। इस दौरान गोताखोरों की मदद भी ली गई लेकिन देर शाम तक शव का कोई पता नहीं चल पाया। उधर, युवक की हत्या की बात सामने आने पर परिजन नंगल नहर तक पहुंचे।



त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बताया जा रहा कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मुख्य कारण त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग रहा। इसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद रहा। इस बीच 23 फरवरी को अरनियाला के हरदीप उर्फ जिया को आरोपियों ने बातचीत के बहाने बुलाया और अपने साथ लेकर गए। उसके बाद हरदीप घर नहीं लौटा। मामले का पता तब चला जब हरदीप के साथ मारपीट करने और उसे तेजधार हथियारों से लहूलुहान करने का एक वीडियो वायरल हुआ। आरोपी युवक को लेकर चंडीगढ़, खरड़, मोहाली भी गए। बाद में वहां से लौटते समय युवक का बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। 26 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया और 27 फरवरी को दो आरोपियों तरणजीत सिंह उर्फ भुल्लर (23) निवासी लोअर देहलां जिला ऊना को उसके घर और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव रायपुर सहोड़ा को हरोली क्षेत्र के पुबोवाल से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि नंगल हाइडल नहर में शनिवार को करीब आठ घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कहा कि तीन आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ चल रही है। जबकि लड़की के नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।


लड़की ने फोन कर बुलाया किराये की गाड़ी में वारदात

सूत्रों की मानें तो हरदीप उर्फ जिया के परिजनों का कहना है कि आरोपी लड़की ने फोन कर उनके बेटे को मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, लड़की ने अपने साथी वंश उर्फ बंटू व उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले ही पूरा प्लान बना रखा था। इसके लिए उन्होंने एक आल्टो कार जलग्रां से किराये पर ली। 23 फरवरी को देर रात जब हरदीप बुलाए गए स्थान पर पहुंचा तो आरोपियों ने कार से पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी हरदीप को कार में बिठाकर अपने साथ ले गए और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed