फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The stretch from Chintpurni to Bharwain Chowk to be transformed at a cost of 70 crore.

Una News: 70 करोड़ रुपये से बदलेगा चिंतपूर्णी से भरवाईं चौक तक का स्वरूप

Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The stretch from Chintpurni to Bharwain Chowk to be transformed at a cost of 70 crore.
चिंतपूर्णी (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर से भरवाईं चौक तक के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर न्यास चिंतपूर्णी करीब 70 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एक निजी कंपनी ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट के तहत चिंतपूर्णी से भरवाईं चौक तक पूरे बाजार को एक समान और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। क्षेत्र की दुकानों, होटलों और धर्मशालाओं के फ्रंट को एक समान डिजाइन में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बाजार में एक ही लुक के बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिल सके। योजना के तहत चिंतपूर्णी से भरवाईं चौक तक एआई कैमरे लगाए जाएंगे, इससे क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी। वहीं श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्णतया ऑटोमैटिक बैरियर स्थापित किए जाएंगे, इन बैरियरों का नियंत्रण मंदिर कार्यालय में रहेगा। आवश्यकता के अनुसार मंदिर प्रशासन इनके माध्यम से श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर सकेगा। इसके अलावा सरकारी जमीन पर शौचालयों का निर्माण और पार्क आदि भी विकसित किए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की सुंदरता में भी इजाफा होगा। मंदिर न्यास की इस परियोजना का उद्देश्य भरवाईं चौक से लेकर मां चिंतपूर्णी मंदिर तक के पूरे क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक आकर्षक, व्यवस्थित और बेहतर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकेगा।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भरवाईं से चिंतपूर्णी मंदिर तक सौंदर्यीकरण के लिए 70 करोड रुपये मंदिर न्यास द्वारा खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed