{"_id":"6a70e56fefed6c1f640584c5","slug":"the-regional-hospitals-ambulance-will-now-travel-to-pgi-for-2000-una-news-c-93-1-ssml1047-201067-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की एंबुलेंस अब दो हजार रुपये में जाएगी पीजीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की एंबुलेंस अब दो हजार रुपये में जाएगी पीजीआई
Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर होने वाले मरीजों के लिए एंबुलेंस का किराया 1850 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में यह फैसला लिया गया। साथ ही गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल को दो नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस किराये में 500 रुपये तक की छूट देने तथा सीटी स्कैन जैसी महंगी जांचों के लिए आरकेएस से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के अधिकार भी दिए गए।
बैठक में अस्पताल के छोटे और जरूरी कार्यों में देरी रोकने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक को आरकेएस मद से पांच लाख रुपये तक तत्काल खर्च करने तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों पर 15 लाख रुपये तक पूर्व स्वीकृति के बिना व्यय करने की अनुमति प्रदान की गई। चौकीदार और सेवादार के रिक्त पद मल्टीपर्पज वर्करों से भरने तथा आरकेएस कर्मचारियों के मानदेय में तीन हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
इन कर्मचारियों में लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, चालक,अकाउंटेंट, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक असिस्टेंट सिविल विंग कर्मचारी शामिल हैं। आरकेएस ने वर्ष 2025-26 के 2.59 करोड़ रुपये की आय और 1.87 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 4.25 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 3.28 करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय को स्वीकृति दी गई। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क सुरक्षा सुधारने, दिशा-सूचक और मार्गदर्शक साइन बोर्ड लगाने तथा आरकेएस बैठकों में सभी संबंधित विभागाध्यक्षों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सतपाल सिंह रायजादा, जिला परिषद अध्यक्ष पवन नंबरदार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, आरकेएस सदस्य अशोक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।