फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The process of installing operation equipment started in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में ऑपरेशन उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 23 Apr 2025 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The process of installing operation equipment started in Amb Hospital
सर्जन की तैनाती के बाद आगामी प्रक्रिया ने पकड़ा जोर
विज्ञापन

उपकरण स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
क्षेत्र के लोगों को मिलेगी ऑपरेशन करवाने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में सर्जन की तैनाती के निर्देश के बाद सर्जरी से संबंधित उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रबंधन जल्द ही उपकरणों की खरीद करेगा। उपकरणों के लिए विभाग की तरफ से पहले ही बजट को मंजूरी मिल गई है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए करीब 31 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। नागरिक अस्पताल अंब में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब अस्पताल में सर्जन की तैनाती के निर्देश जारी हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सर्जरी से संबंधित उपकरण व अन्य मशीन खरीदने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन उपकरणों की खरीद के लिए 31 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इससे मरीजों को जरूरत पड़ने पर अंब अस्पताल में ही ऑपरेशन की सुविधा मिल जाएगी। वर्तमान में अंब अस्पताल में सर्जन की तैनाती न होने के कारण ऑपरेशन से संबंधित मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। क्षेत्रीय अस्पताल में जिले भर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अंब अस्पताल से ऊना आने जाने के लिए मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही उपचार के दौरान मरीज को अस्पताल में दाखिल भी किया जाता है। ऐसे में तीमारदारों को रोजाना आने-जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अंब अस्पताल में सर्जन की तैनाती के निर्देश दे दिए हैं। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन ने भी सर्जरी से संबंधित उपकरण, अन्य मशीनें स्थापित करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विभिन्न उपकरण स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।


कोट्स
अंब अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित सुविधा शुरू करने के लिए उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही अस्पताल में यह उपकरण स्थापित हो जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डाॅ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed