फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The path for the construction of Kendriya Vidyalaya in Gokul Nagar has become easier.

Una News: गोकुलनगर में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय की राह हुई आसान

Wed, 04 Feb 2026 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
The path for the construction of Kendriya Vidyalaya in Gokul Nagar has become easier.
भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा राजस्व विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट(ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गोकुलनगर में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय की राह अब आसान हो गई है। गोकुलनगर (भंजाल अपर) में करीब 48 कनाल भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया राजस्व विभाग ने शुरू कर दी है। जल्द ही भूमि की ज्वाइंट इंस्पेक्शन के बाद इसे केंद्रीय विद्यालय को हस्तांतरित किया जा सकता है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के चलते अप्रैल से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में शुरू हो सकती हैं। भंजाल में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही थी। इस पर केंद्र सरकार ने भंजाल में केंद्रीय विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने भी यहां आकर स्पष्ट किया था कि भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित होने और कुछ अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बाद अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रशासन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में दस कमरे केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं के लिए उपलब्ध कराए थे, साथ ही बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

अब केंद्रीय विद्यालय के लिए 48 कनाल भूमि गोकुलनगर में देने की हरी झंडी उपायुक्त ने दे दी है। इसके बाद राजस्व विभाग ने औपचारिकताएं पूरी कर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे यह संभावना प्रबल हो गई है कि नए शैक्षणिक सत्र से अप्रैल में केंद्रीय विद्यालय भंजाल में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 25 कनाल तक भूमि हस्तांतरित करने की शक्तियां उपायुक्त के पास हैं, जबकि इससे अधिक भूमि हस्तांतरित करने की शक्तियां राजस्व सचिव के पास हैं। इस संबंध में तहसीलदार कुलताज सिंह ने कहा कि गोकुलनगर में केंद्रीय विद्यालय को भूमि हस्तांतरित करने को हरी झंडी मिल गई है और शीघ्र ही ज्वाइंट इंस्पेक्शन के बाद केस उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed